ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Supreme Court से मिली राहत! Snake Venom Case में Elvish Yadav के खिलाफ ट्रायल पर लगी रोक

On: अगस्त 6, 2025 2:01 अपराह्न
Follow Us:
Supreme Court से मिली राहत! Snake Venom Case में Elvish Yadav के खिलाफ ट्रायल पर लगी रोक
Join WhatsApp Group

Elvish Yadav Snake Venom Case: सोशल मीडिया सेंसेशन और यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। विवादित सांप के जहर (Snake Venom Case) मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है।

यह फैसला एल्विश की उस याचिका पर आया है जिसमें उन्होंने खुद पर दर्ज आरोपपत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह फैसला Elvish के लिए एक बड़ी लीगल जीत मानी जा रही है, क्योंकि इससे पहले उन्हें हाईकोर्ट से झटका लग चुका था।

हाईकोर्ट ने खारिज की थी याचिका

इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एल्विश यादव को राहत देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने अपने खिलाफ FIR और चार्जशीट को रद्द करने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। यह मामला एक रेव पार्टी से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर सांपों का प्रदर्शन किया गया और वीडियो बनाए गए।

हरियाणा फैमिली आईडी में 3 बड़े बदलाव, बिना मुखिया के ओटीपी नहीं जुड़ेगा नाम | haryana-family-id-three-big-changes-ppp-version-2-sms-alert-rules
हरियाणा फैमिली आईडी में 3 बड़े बदलाव, बिना मुखिया के ओटीपी नहीं जुड़ेगा नाम

इसके बाद गाजियाबाद की CJM कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ समन जारी किया था, जो कि चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए भेजा गया था।

क्या हैं आरोप?

एल्विश यादव पर नोएडा के थाना सेक्टर-49 में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और दूसरी कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। आरोप हैं कि उन्होंने रेव पार्टी में सांपों का इस्तेमाल किया और वीडियो बनाने के लिए सांपों के जहर का दुरुपयोग किया।

इतना ही नहीं, आरोप पत्र में यह भी दावा किया गया है कि विदेशी नागरिकों को पार्टी में बुलाकर उन्हें सांप का जहर और अन्य नशीले पदार्थ दिए गए। इस वजह से मामला और भी ज्यादा गंभीर बन गया है।

Elvish Yadav कौन हैं?

हरियाणा के दो जिलों में बनेंगे नए बाईपास-हिसार और कुरुक्षेत्र की डीपीआर तैयार, जल्द शुरू होगा काम | haryana-new-bypass-hisar-kurukshetra-ladwa-dpr-ready-traffic-relief
हरियाणा के दो जिलों में बनेंगे नए बाईपास-हिसार और कुरुक्षेत्र की डीपीआर तैयार, जल्द शुरू होगा काम

14 सितंबर 1997 को हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे एल्विश यादव ने 2016 में यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा। उनकी लोकप्रियता फनी वीडियोज और रोस्टिंग कंटेंट की वजह से तेजी से बढ़ी। एल्विश के दो यूट्यूब चैनल हैं –

Elvish Yadav

Elvish Yadav Vlogs

हरियाणवी स्टाइल और बोलचाल के अंदाज़ ने उन्हें देशभर के युवाओं में पॉपुलर बना दिया है।

अब जबकि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें ट्रायल पर रोक के रूप में राहत मिल गई है, देखना दिलचस्प होगा कि इस केस का अगला मोड़ क्या होगा।

गुरुग्राम-हिसार-सिरसा से श्रीगंगानगर तक सीधा सफर, हरियाणा रोडवेज ने जारी की समय सारिणी | bahadurgarh-gurugram-to-sriganganagar-haryana-roadways-bus-timetable-route
गुरुग्राम-हिसार-सिरसा से श्रीगंगानगर तक सीधा सफर, हरियाणा रोडवेज ने जारी की समय सारिणी

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment