ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Morni hills landslide: मोरनी हिल्स में बारिश ने मचाया कहर! रायपुर रानी से मोरनी रोड बंद, भूस्खलन से रास्ता हुआ तबाह

On: अगस्त 6, 2025 1:56 अपराह्न
Follow Us:
Morni hills landslide: मोरनी हिल्स में बारिश ने मचाया कहर! रायपुर रानी से मोरनी रोड बंद, भूस्खलन से रास्ता हुआ तबाह
Join WhatsApp Group

Morni hills landslide Haryana news: हरियाणा के पंचकूला जिले में भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर मोरनी हिल्स क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

रायपुर रानी से मोरनी की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग भूस्खलन की वजह से पूरी तरह बंद हो गया है। कई जगहों पर पहाड़ों से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

Morni hills landslide: सड़क पर मलबा

हरियाणा फैमिली आईडी में 3 बड़े बदलाव, बिना मुखिया के ओटीपी नहीं जुड़ेगा नाम | haryana-family-id-three-big-changes-ppp-version-2-sms-alert-rules
हरियाणा फैमिली आईडी में 3 बड़े बदलाव, बिना मुखिया के ओटीपी नहीं जुड़ेगा नाम

लैंडस्लाइड के कारण सड़क पर इतनी मिट्टी और पत्थर जमा हो गए हैं कि अब वहां पैदल चलना भी जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भारी मशीनरी मौके पर नहीं पहुंची है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने फावड़े और तसले लेकर खुद ही रास्ता साफ करने की कोशिश शुरू कर दी है।

मोरनी से बड़ी शेर का संपर्क भी टूटा

मोरनी से बड़ी शेर को जोड़ने वाला मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में जमीन खिसकने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे इन इलाकों के गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटने का खतरा पैदा हो गया है।

हरियाणा के दो जिलों में बनेंगे नए बाईपास-हिसार और कुरुक्षेत्र की डीपीआर तैयार, जल्द शुरू होगा काम | haryana-new-bypass-hisar-kurukshetra-ladwa-dpr-ready-traffic-relief
हरियाणा के दो जिलों में बनेंगे नए बाईपास-हिसार और कुरुक्षेत्र की डीपीआर तैयार, जल्द शुरू होगा काम

प्रशासन अलर्ट पर, लेकिन राहत कार्य धीमा

हालांकि प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है, लेकिन राहत कार्यों की गति धीमी है। भारी बारिश के चलते मशीनरी को मौके तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल मोरनी की ओर यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

गुरुग्राम-हिसार-सिरसा से श्रीगंगानगर तक सीधा सफर, हरियाणा रोडवेज ने जारी की समय सारिणी | bahadurgarh-gurugram-to-sriganganagar-haryana-roadways-bus-timetable-route
गुरुग्राम-हिसार-सिरसा से श्रीगंगानगर तक सीधा सफर, हरियाणा रोडवेज ने जारी की समय सारिणी

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment