ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Digital rape: दिल्ली पुलिस के दारोगा ने मासूम बच्ची से किया डिजिटल रेप! मां ने खोला चौंकाने वाला राज

On: अगस्त 6, 2025 1:20 अपराह्न
Follow Us:
Digital rape: दिल्ली पुलिस के दारोगा ने मासूम बच्ची से किया डिजिटल रेप! मां ने खोला चौंकाने वाला राज
Join WhatsApp Group

Digital rape ghaziabad news: गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) पर आरोप है कि उसने एक महिला हेड कांस्टेबल की तीन साल की मासूम बेटी के साथ डिजिटल रेप किया।

यह घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र की है, जहां बच्ची अपनी मां के साथ रहती है। आरोपी दारोगा की महिला कांस्टेबल से पुरानी जान-पहचान थी और इसी वजह से उसका घर पर आना-जाना भी था।

Digital rape: घर पर अकेली पाकर की घिनौनी हरकत

महिला कांस्टेबल ने बताया कि तीन दिन पहले आरोपी उनके घर आया था। उस वक्त बच्ची अकेली थी। इसी दौरान उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं और डिजिटल रेप को अंजाम दिया।

बच्ची की मां ने बताया कि घटना के बाद बच्ची असहज हो गई और आरोपी से दूर रहने की जिद करने लगी। पहले तो मां ने बच्ची के व्यवहार को नजरअंदाज किया, लेकिन जब बात बढ़ी तो बच्ची ने पूरी घटना बता दी।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

धमकी देकर चुप कराने की कोशिश

जब महिला कांस्टेबल ने आरोपी से उसकी हरकतों पर सवाल उठाया, तो उसने बच्ची को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने 4 अगस्त को नंदग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मेडिकल जांच और बयान की प्रक्रिया शुरू

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि साक्ष्य और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

आरोपी फिलहाल जांच के घेरे में है और उसके खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

डिजिटल रेप क्या होता है?

डिजिटल रेप का मतलब इंटरनेट से जुड़ा अपराध नहीं है। ‘डिजिट’ शब्द का मतलब होता है उंगली या अंगूठा। जब किसी व्यक्ति के साथ उंगलियों या अंगूठे का इस्तेमाल कर यौन उत्पीड़न किया जाता है, तो उसे डिजिटल रेप कहा जाता है। यह एक गंभीर अपराध है और IPC में इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment