ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Firozpur-Delhi Vande Bharat: फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत का टाइम टेबल, अंबाला कैंट स्टेशन पर होगा ठहराव

On: नवम्बर 4, 2025 8:28 अपराह्न
Follow Us:
Firozpur-Delhi Vande Bharat: फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत का टाइम टेबल, अंबाला कैंट स्टेशन पर होगा ठहराव
Join WhatsApp Group

अंबाला (Firozpur-Delhi Vande Bharat train time table)। फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस की तैयारी में अंबाला मंडल के अधिकारी जुट गए हैं। वंदे भारत का स्वागत अंबाला मंडल के अधीन तीन रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा।

Firozpur-Delhi Vande Bharat: अंबाला कैंट स्टेशन पर होगा ठहराव

इसमें बठिंडा, धूरी व पटियाला रेलवे स्टेशन शामिल हैं, हालांकि अंबाला स्टेशन पर भी स्वागत की तैयारियों को लेकर अभी मंत्रणा चल रही है। दूसरी तरफ वंदे भारत को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के किस प्लेटफार्म पर ठहराव दिया जाएगा और कौन सी ट्रेनें इससे प्रभावित रहेंगी,इसका आकलन भी विभागीय अधिकारियों ने शुरु कर दिया है।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया है कि फिरोजपुर से आने वाली वंदे भारत को प्लेटफार्म एक पर और दिल्ली से आने वाली वंदे भारत को प्लेटफार्म छह पर ठहराव प्रदान किया जाएगा, हालांकि छह पर ठहराव के दौरान उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच आवागमन करने वाली ट्रेन प्रभावित हो सकती है, इसलिए इस ट्रेन की समय सारिणी में पांच से दस मिनट का अंतर हो सकता है। वहीं लखनऊ के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत अंबाला मंडल के सहारनपुर स्टेशन पर ही किया जाएगा।

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत का टाइम टेबल

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में बुधवार को छोड़कर सभी 6 दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 26462 फरीदकोट से सुबह 7:55 पर चलकर 8:23 पर फरीदकोट, 9:10 बजे बठिंडा, 10:26 बजे धुरी, 11:05 बजे पटियाला, 11:58 बजे अंबाला कैंट, 12:28 बजे कुरुक्षेत्र, 1:05 बजे पानीपत और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

वापसी में दिल्ली से वंदे भारत 26461 उसी दिन शाम को चार बजे चलकर, पांच बजे पानीपत, 5:40 बजे कुरुक्षेत्र, 6:30 बजे अंबाला कैंट, 7:13 बजे पटियाला, 7:56 बजे धुरी, 9:15 बजे बठिंडा, 10:23 बजे फरीदकोट और रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी.। दोनों दिशाओं में ट्रेन 6.30 घंटे में लगभग 446 किमी की दूरी तय करेगी।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment