ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Lakshmi Scheme: अंबाला में 16,500 महिलाओं को लाडो लक्ष्मी का तोहफा, अब एप से करें आवेदन

On: November 4, 2025 8:05 PM
Follow Us:
Lado Lakshmi Scheme: अंबाला में 16,500 महिलाओं को लाडो लक्ष्मी का तोहफा, अब एप से करें आवेदन
Join WhatsApp Group

अंबाला (Lado Lakshmi Scheme)। लाडो लक्ष्मी योजना ने जिले की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। योजना के तहत 16,500 महिलाओं के बैंक खाते में 2100 रुपये की राशि पहुंच गई। कुल 16 हजार 700 महिलाओं ने आवेदन किया था, जबकि करीब 160 महिलाओं के आवेदन सत्यापन के दौरान रद्द हो गए। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने ये जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि योजना के लिए लाडो लक्ष्मी एप लॉन्च हो चुका है। पात्र महिलाएं इस एप से सीधे आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल है। आवेदन जमा करने के बाद सत्यापन होगा और फिर राशि सीधे खाते में आएगी।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

Lado Lakshmi Scheme: राशनकार्ड पर कोई खतरा नहीं

जिले में कई महिलाएं इसलिए आवेदन नहीं कर रही थीं कि कहीं बीपीएल राशनकार्ड न कट जाए। उपायुक्त ने साफ किया कि पात्र महिलाएं बेफिक्र होकर लाभ लें। 2100 रुपये मिलने से उनकी सालाना आय 1.80 लाख से ज्यादा नहीं होगी, इसलिए राशनकार्ड पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

CSC संचालकों पर नजर, एप से करें आवेदन

उपायुक्त ने ये भी कहा कि अगर कोई CSC संचालक आवेदन के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलता है तो शिकायत करें। शिकायत पर जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी। महिलाएं CSC जाने की बजाय अपने मोबाइल पर लाडो लक्ष्मी एप से ही आवेदन करें।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment