ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Weather Update: एक्यूआई ऑरेंज स्तर पर, 264 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर तक पहुंचा

On: नवम्बर 4, 2025 7:53 अपराह्न
Follow Us:
Ambala Weather Update: एक्यूआई ऑरेंज स्तर पर, 264 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर तक पहुंचा
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala Weather Update)। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद से अभी तक मौसम साफ नहीं हुआ है। रोजाना हवा में प्रदूषण होने से धुंध छा रही है। मंगलवार को भी ऐसी ही स्थिति रही। मंगलवार को एक्यूआई ऑरेंज स्तर में 264 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, वायु की गुणवत्ता की जानकारी देने वाली एक्यूआई डिस्प्ले सही तरीके से काम नहीं कर रही है। जिसके कारण लोगों को वायु प्रदूषण और वायु की गुणवत्ता के बारे में ठीक से जानकारी नहीं मिल रही है। यह डिस्प्ले कभी चलती है तो कभी बंद हो जाती है।

Ambala Weather Update: दिन में छा रही धुंध

कई दिनों से सुबह व शाम के साथ दिन में भी मौसम धुंधला हो रहा है। मंगलवार को भी सुबह से शाम तक मौसम धुंधला रहा। हवा में प्रदूषण होने से लोगों को परेशानी भी रही। कई लोग बाजार में मुंह पर मास्क बांधकर भी निकलते हुए दिखाई दिए। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है, जिससे बुधवार को राज्य में मौसम परिवर्तनशील रह सकता है।

इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

6 से 9 नवंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवा हल्की से मध्यम गति से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

वायु की गुणवत्ता की जानकारी नहीं मिल रही

करीब सात माह पहले अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में हरियाणा राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से यह डिस्प्ले लगाई गई थी। इस डिस्प्ले के माध्यम से यात्रियों को वायु की गुणवत्ता की जानकारी मिल रही थी, लेकिन दो महीने पहले इस एक्यूआई डिस्प्ले में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके कारण यह डिस्पले ठीक से काम नहीं कर रही है। इसके बाद भी अभी तक इस डिस्प्ले को हरियाणा राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड या फिर रोडवेज अधिकारियों की ओर से ठीक नहीं कराया गया।

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment