ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IMT मानेसर तक बिछेगा 21 किमी लंबी नई सड़क का जाल, जमीन अधिग्रहण अंतिम चरण में

On: मार्च 4, 2026 6:28 अपराह्न
Follow Us:
IMT मानेसर तक बिछेगा 21 किमी लंबी नई सड़क का जाल, जमीन अधिग्रहण अंतिम चरण में
Join WhatsApp Group

गुरुग्राम . दिल्ली-एनसीआर के सबसे व्यस्त शहर गुरुग्राम के लाखों लोगों को जल्द ही रोजमर्रा के भीषण ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए निजात मिलने वाली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहर की सूरत बदलने के लिए 2,900 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दे दी है। इस बजट से सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर करीब 14 किलोमीटर लंबा एक शानदार एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह कॉरिडोर सीधे तौर पर द्वारका एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ेगा, जिससे सेक्टर 45 से 115 तक रहने वाली लाखों की आबादी का सफर बेहद सुगम हो जाएगा।

वाटिका चौक पर बनेगा आधुनिक क्लोवरलीफ

इस महाप्रोजेक्ट के तहत द्वारका एक्सप्रेस-वे से वाटिका चौक तक करीब 9 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह एलिवेटेड रहेगा। इसके आगे वाटिका चौक से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड तक के 5 किलोमीटर लंबे हिस्से के निर्माण पर 1,065 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वाटिका चौक पर भारी ट्रैफिक को बिना रुके निकालने के लिए एक आधुनिक क्लोवरलीफ इंटरचेंज भी विकसित किया जाएगा।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

चार बड़े हाईवे आपस में जुड़ेंगे

इस 14 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के चालू होने से शहर के चार प्रमुख हाईवे आपस में सीधे जुड़ जाएंगे। वाहन चालक अब बिना किसी लाल बत्ती के द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के बीच फर्राटा भर सकेंगे। अधिकारियों ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली है। बजट मंजूर होने के बाद अब प्रशासन तुरंत टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

शहर को मिलेंगे 5 नए फ्लाईओवर और अंडरपास

एलिवेटेड रोड के अलावा शहर के अंदरूनी ट्रैफिक को सुधारने के लिए भी सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में 302 करोड़ रुपये की लागत से 5 नए फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने की घोषणा की है। ये सभी निर्माण अंबेडकर चौक, दादी सती चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास Z चौक, बख्तावर चौक और गढ़ी हरसरू रेलवे क्रॉसिंग पर होंगे।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

IMT मानेसर तक बनेगा ग्रेटर SPR

शहर को भारी वाहनों के दबाव से बचाने के लिए एक और नए हाईवे यानी ‘ग्रेटर SPR’ का तोहफा मिला है। करीब 21 किलोमीटर लंबी इस नई सड़क के लिए 671 एकड़ जमीन अधिग्रहण का काम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह सड़क सेक्टर-58 (गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड) से शुरू होकर एमजी रोड और सोहना हाईवे होते हुए सीधा IMT मानेसर तक जाएगी। इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे और मौजूदा SPR पर लगने वाले भयंकर जाम से आम जनता को भारी राहत मिलेगी।

पंचकूला में पानी की बर्बादी पर जल विभाग का एक्शन, अब सड़क पर बहा पानी तो कटेगा 6 हजार का चालान

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment