ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gurugram से झज्जर एम्स तक सीधी बस सेवा शुरू, रूट 155 का टाइम-टेबल जारी

On: फ़रवरी 14, 2026 8:40 पूर्वाह्न
Follow Us:
Gurugram से झज्जर एम्स तक सीधी बस सेवा शुरू, रूट 155 का टाइम-टेबल जारी
Join WhatsApp Group

गुरुग्राम, Gurugram to Jhajjar Bus Route 155 : साइबर सिटी गुरुग्राम से झज्जर जिले के बादली तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन ने एक अहम सुविधा शुरू की है। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से अब झज्जर के बादली तक सीधी सिटी बस सेवा का परिचालन आरंभ हो गया है। इस नई सेवा से विशेष रूप से उन मरीजों और परिजनों को लाभ मिलेगा जो एनसीआर क्षेत्र से झज्जर स्थित एम्स (AIIMS-II/NCI) में इलाज के लिए आते हैं। करीब साढ़े 36 किलोमीटर लंबे इस रूट पर विभाग ने शुरुआत में 4 सिटी बसों को हरी झंडी दिखाई है। इस नए रूट को आधिकारिक तौर पर ‘रूट नंबर 155’ नाम दिया गया है।

मुख्य सचिव के निर्देश पर मिली राहत

इससे पहले गुरुग्राम और एनसीआर के अन्य हिस्सों से झज्जर स्थित एम्स जाने के लिए कोई भी डायरेक्ट बस कनेक्टिविटी नहीं थी। यात्रियों को मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन उतरने के बाद पहले ऑटो या टैक्सी करके गुरुग्राम बस स्टैंड जाना पड़ता था। वहां से वे रोडवेज या प्राइवेट बस पकड़कर झज्जर पहुंचते थे, जिसमें काफी समय और पैसा बर्बाद होता था। इस समस्या की शिकायत हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी तक पहुंची थी। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मिलेनियम सिटी सेंटर से सीधे बादली तक बस चलाने के सख्त निर्देश दिए थे।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

रूट 155 का पूरा टाइम-टेबल

यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग ने बसों का विस्तृत समय तय कर दिया है। मिलेनियम सिटी सेंटर से पहली बस सुबह 06:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद अगली बसें 07:10, 07:30, 07:50, 10:05, 10:35, 10:55 और सुबह 11:15 बजे चलेंगी। वहीं, वापसी दिशा में बादली से बसें सुबह 08:10, 08:40, 09:00, 09:20, 11:35, 12:05, 12:25 और दोपहर 12:45 बजे मिलेनियम सिटी सेंटर के लिए चलेंगी। शाम के समय भी ये बसें इसी रूट पर अप-डाउन करेंगी।

इफको चौक और ओल्ड डीएलएफ सहित 39 स्टॉपेज

यह बस सेवा मिलेनियम सिटी सेंटर और बादली के बीच कुल 39 महत्वपूर्ण स्थानों पर रुकेगी। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों को कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रमुख स्टॉपेज में सेक्टर-29 पुलिस स्टेशन, मिलेनियम प्लाजा, इफको चौक मेट्रो स्टेशन, इफको चौक और सुखराली शामिल हैं। इसके अलावा बस सेक्टर-14 आईडीसी, कैनाल कॉलोनी, आईटीआई कॉलोनी और ओल्ड डीएलएफ जैसे रिहायशी और कमर्शियल इलाकों को भी कवर करेगी।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

Haryana: रिहायशी कॉलोनियों में नर्सिंग होम पॉलिसी लागू, जानिए फीस और नियम

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment