ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana budhapa pension: हरियाणा के बुजुर्गों के खाते में आएंगे एक्स्ट्रा 600 रुपये

On: February 13, 2026 12:12 PM
Follow Us:
Haryana budhapa pension: हरियाणा के बुजुर्गों के खाते में आएंगे एक्स्ट्रा 600 रुपये
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़, Haryana budhapa pension news 2026: हरियाणा सिविल सचिवालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद नायब सैनी सरकार ने प्रदेश भर के पेंशनर्स को होली का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के पालन में सामाजिक न्याय एवं अंत्योदय कल्याण विभाग ने तत्काल प्रभाव से पेंशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने सभी 13 कैटेगरी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 200 रुपये की मासिक बढ़ोतरी को लागू कर दिया है। विभाग ने जिला अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि किसी भी लाभार्थी की पेंशन को बिना ठोस कारण के होल्ड न किया जाए।

सोमवार तक मिलेगा तीन महीने का एरियर

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिछले साल 21 अक्टूबर को बुढ़ापा पेंशन 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,200 रुपये करने का ऐलान किया था। यह बढ़ोतरी 1 नवंबर से लागू होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से लाभार्थियों को बढ़ा हुआ पैसा नहीं मिल पा रहा था। अब सरकार ने बैकलॉग खत्म करने का फैसला किया है। अगले दो दिनों के भीतर पात्र लोगों के बैंक खातों में नवंबर, दिसंबर और जनवरी का 200 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से कुल 600 रुपये का एरियर जमा हो जाएगा। विभाग के अनुसार, जनवरी की बढ़ी हुई राशि जारी हो चुकी है, दिसंबर की राशि आज और नवंबर का पैसा सोमवार तक क्रेडिट हो जाएगा।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

‘कागज़ बाद में, पेंशन पहले’: सीएम की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने परिवार पहचान पत्र (PPP) प्राधिकरण और सेवा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी बुजुर्ग को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। यदि किसी के रिकॉर्ड में ITR, आधार कार्ड या बैंक डिटेल संबंधी कोई त्रुटि है, तो भी उसकी पेंशन नहीं रोकी जाएगी। विभाग पहले पेंशन जारी करेगा और फिर संबंधित व्यक्ति को SMS भेजकर दस्तावेज सुधारने का मौका देगा।

विपक्ष के आंदोलन से पहले सरकार का एक्शन

प्रदेश में पेंशन कटने और देरी होने के मुद्दों पर INLD और कांग्रेस ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। विपक्षी दलों के सड़क पर उतरने से पहले ही सरकार ने 21 लाख लाभार्थियों के हक में फैसला लेकर मामले को शांत कर दिया है। संदिग्ध मामलों में भी अधिकारियों ने पेंशन रोकने का सुझाव दिया था, जिसे मुख्यमंत्री ने खारिज करते हुए ‘पहले भुगतान’ का नियम लागू कर दिया है।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

Real Estate Regulations: शेयरहोल्डिंग पैटर्न की होगी जांच, डिफॉल्टर्स की अब खैर नहीं

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment