ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

CBSE पैटर्न से पढ़ाई की तैयारी, कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों में बड़ा बदलाव

On: नवम्बर 27, 2025 5:38 अपराह्न
Follow Us:
CBSE पैटर्न से पढ़ाई की तैयारी, कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों में बड़ा बदलाव
Join WhatsApp Group

Haryana Cantt board schools CBSE pattern: कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों में अब पढ़ाई CBSE पैटर्न पर होगी. बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्जवल भविष्य देने के लिए बोर्ड ने नए सत्र से अंग्रेजी माध्यम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है.

अंबाला में कैंटोनमेंट बोर्ड ने बच्चों के भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए स्कूलों की पढ़ाई के नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. अब बोर्ड के स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी. हरियाणा बोर्ड की जगह छात्र सीबीएसई पैटर्न के अनुसार पढ़ाई करेंगे. यह व्यवस्था नए वर्ष की शुरुआत से लागू हो जाएगी.

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल | neeru-dhanda-wins-gold-medal-asian-games-2026-womens-trap-shooting
जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

मान्यता प्रक्रिया में तेजी

CBSE पैटर्न लागू करने के लिए बोर्ड ने छह महीने पहले पूरी प्रक्रिया शुरू की थी. इस दौरान संबंधित चार स्कूलों से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज, वर्तमान शिक्षा स्तर, शिक्षकों की संख्या, छात्रों की संख्या और खेल व अन्य सुविधाओं की जानकारी CBSE तक पहुंचाई गई. अब सीबीएसई की ओर से स्कूलों के कोड भी जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही प्रमाणपत्र के साथ आधिकारिक मान्यता प्रदान कर दी जाएगी.

चार स्कूल होंगे CBSE से जुड़े

कैंटोनमेंट बोर्ड के चार स्कूल अब CBSE पैटर्न के तहत पढ़ाई कराएंगे. इनमें बीआई बाजार, बीसी बाजार, लालकुर्ती बाजार और रूट्स पब्लिक स्कूल शामिल हैं. इन स्कूलों में फिलहाल 8वीं, 10वीं और 12वीं तक पढ़ाई होती है और करीब 2600 बच्चे यहां पढ़ रहे हैं.

वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान | haryana-milk-supply-strike-october-sirsa-farmers-vita-amul
वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान

10वीं का परीक्षा पैटर्न रहेगा पहले जैसा

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार नए सत्र से CBSE पैटर्न लागू किया जाएगा ताकि बच्चों को पढ़ाई में कोई बाधा न आए. जो बच्चे 9वीं से 10वीं में जाएंगे, उनकी परीक्षा हरियाणा बोर्ड के माध्यम से ही करवाई जाएगी. इसका मकसद है कि छात्रों को नए पैटर्न में अचानक बदलाव का दबाव न झेलना पड़े.

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment