ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

पेंशन के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, CM सैनी ने कांग्रेस के ‘भ्रष्ट’ मॉडल पर किया प्रहार

On: April 10, 2026 3:43 PM
Follow Us:
पेंशन के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, CM सैनी ने कांग्रेस के 'भ्रष्ट' मॉडल पर किया प्रहार
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़, 10 अप्रैल (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा निवास में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश के 35 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में सीधे 1665 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप ‘डबल इंजन’ सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और हर जरूरतमंद की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

लाडो लक्ष्मी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का सीधा लाभ

सरकार ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना की छठी किस्त जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेश की 9 लाख 68 हजार महिलाओं के खातों में 203 करोड़ 28 लाख रुपये भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक इस योजना में कुल 1,038 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है और बजट में इसके लिए 6,500 करोड़ रुपये का भारी-भरकम प्रावधान है। वहीं, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता और दिव्यांग पेंशन जैसी 15 श्रेणियों की पेंशन के लिए 1144 करोड़ 55 लाख रुपये सीधे 35.55 लाख लाभार्थियों तक पहुँचाए गए हैं।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

बिना दफ्तर गए बन रही पेंशन, भ्रष्टाचार पर लगाम

कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए सीएम सैनी ने कहा कि पुराने समय में पेंशन बनवाने के लिए लोगों को दफ्तरों की खाक छाननी पड़ती थी और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अब हरियाणा सरकार ने ‘प्रो-एक्टिव मॉडल’ लागू किया है। परिवार पहचान पत्र (PPP) के डेटा से पात्रता अपने आप तय होती है और पात्र व्यक्ति की उम्र होते ही उसकी पेंशन बिना किसी आवेदन के घर बैठे शुरू हो जाती है। यह व्यवस्था परिवर्तन बिचौलियों के खात्मे और पारदर्शी सुशासन का सबसे बड़ा प्रमाण है।

किसानों और दयालु योजना के लाभार्थियों को बड़ी मदद

खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति वर्ग के 645 किसानों को 19 करोड़ 35 लाख रुपये की ट्रैक्टर सब्सिडी प्रदान की। योजना के तहत हर पात्र किसान को ट्रैक्टर खरीदने पर 3 लाख रुपये की सीधी छूट दी जा रही है। साथ ही, ‘दयालु योजना’ के तहत 7,875 परिवारों को 298 करोड़ 7 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले दो फायरकर्मियों के परिवारों को भी सांत्वना देते हुए सहायता राशि और सरकारी नौकरी देने का भरोसा दिलाया।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

हरियाणा के किसानों की मौज! 49 लाख एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए विश्व बैंक देगा 4000 करोड़ का कर्ज

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment