ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana CM Relief Fund: इलाज के लिए 1 लाख तक फ्री पैसे! ऑनलाइन अप्लाई करो

On: अक्टूबर 31, 2025 6:44 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana CM Relief Fund: इलाज के लिए 1 लाख तक फ्री पैसे! ऑनलाइन अप्लाई करो
Join WhatsApp Group

Haryana CM Relief Fund चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इससे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी. अब पात्र लोग सरल पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया आसान हो गई है.

अब आवेदक अपनी फैमिली आईडी से सरल पोर्टल पर आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. उन्हें सिर्फ मेडिकल बिल, ओपीडी बिल और दूसरे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन पास होने के बाद मदद की राशि सिर्फ 15 दिन में उनके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी.

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

अधिकतम राशि होगी 1 लाख रुपये Haryana CM Relief Fund

मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज का 25% तक पैसा दिया जाएगा, लेकिन ज्यादा से ज्यादा 1 लाख रुपये तक. आवेदक एक वित्त वर्ष में सिर्फ एक बार इस योजना का फायदा ले सकते हैं. अगर कोई बीमारी आयुष्मान कार्ड में कवर नहीं है, तो आयुष्मान कार्ड वाले भी मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद पा सकते हैं.

इसके लिए कमेटी बनाई गई है और नगराधीश को नोडल अधिकारी बनाया गया है. जैसे ही कोई आवेदक पोर्टल पर अप्लाई करता है, वो ऑटोमैटिक रूप से संबंधित जनप्रतिनिधियों – सांसद, विधायक, जिला परिषद, मेयर या एमसी अध्यक्ष को भेज दिया जाता है.

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

भेजनी होगी रिपोर्ट 

आवेदन संबंधित तहसीलदार को संपत्ति सत्यापन और सिविल सर्जन को मेडिकल दस्तावेज सत्यापन के लिए भेजा जाएगा. तहसीलदार को 4 दिन और सिविल सर्जन को 5 दिन में रिपोर्ट भेजनी होगी. सभी रिपोर्ट सही सत्यापन के बाद आवेदन कमेटी के सदस्य सचिव के पास जाएगा, जो राशि मंजूर करके सीधे लाभार्थी के खाते में डालेंगे. ये प्रक्रिया लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जिससे उन्हें आर्थिक ताकत मिलेगी.

सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल | sujeet-kalkal-wrestling-gold-asian-games-charkhi-dadri-imlota
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment