ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ayushman Card Haryana: घुटना ट्रांसप्लांट से हर्निया तक, प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं होगा इलाज

On: अक्टूबर 31, 2025 5:53 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ayushman Card Haryana: घुटना ट्रांसप्लांट से हर्निया तक, प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं होगा इलाज
Join WhatsApp Group

Ayushman Card Haryana चंडीगढ़ | हरियाणा में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर आ गई है. आयुष्मान भारत और चिरायु हरियाणा योजना के कार्डधारक अब घुटना ट्रांसप्लांट, हर्निया की सर्जरी और इलाज प्राइवेट अस्पतालों में नहीं करवा पाएंगे. कार्डधारकों को इलाज सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही करवाना पड़ेगा. सूबे की नायब सैनी सरकार ने सोमवार को 11 बीमारियों का इलाज केवल सरकारी अस्पतालों तक सीमित कर दिया है.

सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही होगा इलाज Ayushman Card Haryana

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बताया कि इन 11 उपचारों में घुटना ट्रांसप्लांट, कूल्हा ट्रांसप्लांट, कान के पर्दे का इलाज, हर्निया का ऑपरेशन, अपेंडिक्स का ऑपरेशन, एडेनोइड्स (गला या जीभ की गांठ) का इलाज, बवासीर, टॉन्सिल, अंडकोष में पानी का भर जाना और खतना शामिल हैं. प्रदेश सरकार के इस फैसले से मरीजों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों के ही चक्कर लगाने होंगे.

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

ता दें कि करीब 4 महीने पहले भी हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने 5 गंभीर बीमारियों का इलाज केवल सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित कर दिया था. इनमें बच्चेदानी का ऑपरेशन, पित्त की थैली, मोतियाबिंद, सांस के मरीज और एक्यूट उल्टी व दस्त की बीमारियां शामिल हैं. ये काफी सामान्य बीमारियां हैं

आयुष्मान कार्ड धारक इन बीमारियों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में करवा लेते थे. राज्य में 675 ऐसे अस्पताल हैं जो आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के तहत पैनल में शामिल हैं. इसके तहत मरीजों को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवाने की सुविधा मिलती है.

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

इस वजह से लिया फैसला

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा सरकार हर साल स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निजी अस्पतालों को करीब 1500 करोड़ रुपये तक भुगतान करती है. अब सरकार इस खर्च को कम करना चाहती है. सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं कम होने की वजह से मरीज प्राइवेट अस्पतालों को ही तरजीह देते थे, लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं

ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके.

राज्य के कई सामान्य अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में घुटना ट्रांसप्लांट व हर्निया संबंधी बीमारियों का इलाज उपलब्ध है. मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी- डॉ. मनीष बंसल, स्वास्थ्य निदेशक

सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल | sujeet-kalkal-wrestling-gold-asian-games-charkhi-dadri-imlota
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment