ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा में साइबर ठगों का खेल खत्म! सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान, बुजुर्गों के बैंक खाते में लागू होगा ‘डबल OTP’

On: मार्च 17, 2026 1:49 अपराह्न
Follow Us:
हरियाणा में साइबर ठगों का खेल खत्म! सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान, बुजुर्गों के बैंक खाते में लागू होगा 'डबल OTP'
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़ . हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइबर ठगी रोकने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचाने के लिए बैंक अब ट्रांजेक्शन के समय ‘डबल OTP’ भेजेंगे। इसके अलावा, साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर 1930 डायल करते ही अब सीधे ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज करने की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ और ऑनलाइन ठगी के मामलों पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘डबल ओटीपी’ (Double OTP) और ‘जीरो एफआईआर’ (Zero FIR) जैसी सख्त व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया है। अब साइबर ठगों के लिए हरियाणा के बुजुर्गों की जीवन भर की गाढ़ी कमाई लूटना इतना आसान नहीं होगा।

बुजुर्गों के लिए ‘डबल OTP’, ऐसे रुकेगी डिजिटल अरेस्ट की ठगी

विधानसभा में बोलते हुए सीएम नायब सैनी ने बताया कि साइबर अपराध के केसों में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग सबसे ज्यादा डिजिटल अरेस्ट का शिकार बन रहे हैं। ठग उन्हें डरा-धमकाकर मिनटों में लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लेते हैं। अब इस खुली लूट को रोकने के लिए बैंकों की तरफ से राशि ट्रांजेक्शन करते समय दो वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजे जाएंगे।

नमो भारत ट्रेन: पानीपत में बनेंगे 3 बड़े स्टेशन, सिवाह बस स्टैंड से सीधे जुड़ेगी रैपिड रेल | delhi-panipat-karnal-namo-bharat-rapid-rail-stations-siwah-bus-stand-route
नमो भारत ट्रेन: पानीपत में बनेंगे 3 बड़े स्टेशन, सिवाह बस स्टैंड से सीधे जुड़ेगी रैपिड रेल

इसमें से पहला ओटीपी खाताधारक बुजुर्ग के मोबाइल पर आएगा, जबकि दूसरा ओटीपी उनके बेटे, बेटी या परिवार के किसी अन्य सदस्य के नंबर पर भेजा जाएगा। इससे परिवार को तुरंत पता चल जाएगा कि इतनी बड़ी रकम कहां और क्यों ट्रांसफर की जा रही है। किसी भी गड़बड़ी का अंदेशा होने पर परिवार तुरंत हस्तक्षेप कर बुजुर्ग को लंबे समय तक डिजिटल अरेस्ट रहने और ठगी का शिकार होने से बचा सकेगा।

1930 डायल करते ही दर्ज होगी ‘जीरो FIR’

साइबर ठगी के बाद पुलिस थानों के चक्कर काटने की मजबूरी भी अब पूरी तरह खत्म कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने साइबर अपराध के मामलों में जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज करने की शुरुआत की है। जैसे ही कोई पीड़ित 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाएगा, उसके संबंधित एरिया में तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।

सीएम ने सदन को यह भी बताया कि ठग अक्सर पैसे को मल्टीपल बैंक खातों में घुमाते हैं ताकि उन्हें ट्रेस न किया जा सके। लेकिन अब विभिन्न बैंकों में बैठे सरकार के नोडल अधिकारी और साइबर पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए उन खातों को फ्रीज कर राशि को होल्ड कर रही है। इसके साथ ही आम बजट में प्रदेश के भीतर तीन नए साइबर थाने खोलने की भी आधिकारिक घोषणा की गई है।

हरियाणा आएंगे 9500 करोड़, सिंगापुर और स्वीडन से 11000 नई नौकरियां तय | haryana-foreign-investment-sweden-singapore-9500-crore-11000-jobs-2027
हरियाणा आएंगे 9500 करोड़, सिंगापुर और स्वीडन से 11000 नई नौकरियां तय

नूंह विधायक ने उठाया था साइबर क्राइम का मुद्दा

इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने सदन में प्रदेश के बढ़ते साइबर क्राइम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों में इसके लिए अलग से साइबर क्राइम कमिश्नरेट बनाने की मांग रखी।

इस सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट किया कि सरकार की सख्ती के कारण प्रदेश में साल-दर-साल साइबर अपराध के मामलों में भारी कमी आ रही है। सरकार अब जिलावार तरीके से साइबर अपराध पर फोकस कर रही है और ठगों के खिलाफ बेहद सख्ती से काम कर रही है।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती: फॉर्म में हो गई है गलती? HSSC ने 19 मार्च तक दिया सुधार का बड़ा मौका

हरियाणा के नवचयनित पटवारियों की बल्ले-बल्ले, 22 माह का मिलेगा एरियर | haryana-patwari-salary-hike-training-stipend-rules-amendment-arrear-2026
हरियाणा के नवचयनित पटवारियों की बल्ले-बल्ले, 22 माह का मिलेगा एरियर

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment