ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

500 गज तक के मकानों को हर महीने 10 हजार लीटर मुफ्त पानी, गुरुग्राम के 3 लाख घरों को राहत

On: मार्च 5, 2026 2:26 अपराह्न
Follow Us:
500 गज तक के मकानों को हर महीने 10 हजार लीटर मुफ्त पानी, गुरुग्राम के 3 लाख घरों को राहत
Join WhatsApp Group

गुरुग्राम . हरियाणा के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री नायब सैनी ने शहरी इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने 500 गज तक के रिहायशी मकानों को हर महीने 10 हजार लीटर पेयजल मुफ्त देने की योजना की घोषणा की है।

यह योजना नए वित्त वर्ष से लागू होगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और अन्य शहरों में रहने वाले लाखों परिवारों को इससे सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गुरुग्राम के लाखों घरों को मिलेगा फायदा

साइबर सिटी गुरुग्राम की बात करें तो यहां 3 लाख से ज्यादा मकान मालिक इस योजना के दायरे में आएंगे। हालांकि इस योजना का लाभ लेने के लिए घरों में पानी का मीटर लगाना अनिवार्य होगा।

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बिना मीटर के किसी भी घर को मुफ्त पानी का लाभ नहीं दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि मीटर व्यवस्था से पानी की वास्तविक खपत का पता चल सकेगा।

अवैध कनेक्शनों पर लगेगी रोक

गुरुग्राम नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार इस योजना का उद्देश्य सिर्फ राहत देना ही नहीं है, बल्कि पानी की अनावश्यक बर्बादी और चोरी पर भी नियंत्रण करना है।

मीटर अनिवार्य होने से अवैध कनेक्शनों की पहचान करना आसान होगा। इससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान कम करने में भी मदद मिलेगी।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

गुरुग्राम में सामने आए 2 लाख अवैध कनेक्शन

नगर निगम द्वारा किए गए हालिया सर्वे में गुरुग्राम में करीब 2 लाख अवैध पेयजल कनेक्शन पाए गए हैं। ये कनेक्शन निगम के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं, जिसके कारण बड़े पैमाने पर पानी की चोरी हो रही है।

मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद इन कनेक्शनों पर नियंत्रण संभव होगा। साथ ही पानी की खपत का सही आंकलन भी हो सकेगा, जिससे शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

गांवों में लगेंगे सोलर फार्म, ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती बिजली और पंचायतों की बढ़ेगी आमदनी

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment