ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

30 मई को हरियाणा के 6 शहरों में होगी हैरिटेज वॉक, कुरुक्षेत्र से सूरजकुंड तक दिखेगी इतिहास की झलक

On: मई 19, 2026 6:31 अपराह्न
Follow Us:
30 मई को हरियाणा के 6 शहरों में होगी हैरिटेज वॉक, कुरुक्षेत्र से सूरजकुंड तक दिखेगी इतिहास की झलक
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़, 19 मई (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने ‘आओ चलें अपनी विरासत के साथ’ मुहिम के तहत 30 मई 2026 को प्रदेश के 6 ऐतिहासिक शहरों में दूसरी ‘हैरिटेज एंड सिटी वॉक’ आयोजित करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य के पर्यटन स्थलों के कायाकल्प पर 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं, जिसके तहत पिंजौर, मानेसर और खरखौदा को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता के दौरान विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि आगामी 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी ‘हैरिटेज एंड सिटी वॉक’ का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चलने वाली इस वॉक का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी, विशेषकर युवाओं, छात्रों और महिलाओं को राज्य के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से रूबरू कराना है। पर्यटन मंत्री ने इस अवसर पर कार्यक्रम के आधिकारिक ब्रोशर और पोस्टर को भी लॉन्च किया।

इन 6 ऐतिहासिक रूटों पर होगी हैरिटेज वॉक

इस बार पर्यटन विभाग ने प्रदेश के छह बेहद खास और ऐतिहासिक रूटों को इस वॉक के लिए शॉर्टलिस्ट किया है:

पिंजौर (पंचकूला): यादवेंद्र गार्डन, गुरुद्वारा मंजी साहिब, भीमा देवी मंदिर संग्रहालय और प्राकृतिक बावड़ी।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

मोरनी: ऐतिहासिक मोरनी किला और आसपास की वादियां।

कुरुक्षेत्र: ज्योतिसर तीर्थ स्थल, पावन सरोवर, भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप और आधुनिक महाभारत अनुभव केंद्र।

सूरजकुंड (फरीदाबाद): ऐतिहासिक सूरजकुंड जलाशय से लेकर असोला-भाटी वन्यजीव अभयारण्य का ट्रैक।

रेवाड़ी: सैंडपाइपर पर्यटक परिसर से लेकर ऐतिहासिक बड़ा तालाब तक का सफर।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

बल्लभगढ़: राजा नाहर सिंह महल से लेकर रानी की छतरी तक की हैरिटेज वॉक।

गाइड देंगे इतिहास की जानकारी

डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस पर पहली हैरिटेज वॉक हुई थी, जिसे जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला था। उसी तर्ज पर अब हर महीने ऐसी वॉक आयोजित होगी। इस आयोजन में शामिल होने के लिए ₹500 का टिकट तय किया गया है, जिसके बदले प्रतिभागियों को पानी, चाय-कॉफी, टोपी और अल्पाहार (नाश्ता) दिया जाएगा। खास बात यह है कि हर रूट पर विशेषज्ञ ‘हैरिटेज गाइड’ तैनात रहेंगे, जो युवाओं को उस स्थल की पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियों से अवगत कराएंगे। इसके लिए इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट, क्यूआर कोड या सीधे मौके पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

डेस्टिनेशन वेडिंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनेंगे हरियाणा के ये 3 शहर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पर्यटन मंत्री ने सरकार के विजन को साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य के पर्यटन स्थलों पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। सरकार केवल स्मारकों का संरक्षण ही नहीं कर रही, बल्कि इन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बना रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पिंजौर, मानेसर और खरखौदा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ हब के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। इसके अलावा कालका, तीतरताल और पिंजौर के पूरे बेल्ट को टूरिज्म सर्किट से जोड़कर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं। बैठक में पर्यटन निगम की महाप्रबंधक ममता शर्मा सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

हरियाणा में 252 करोड़ रुपये की सरकारी खरीद मंजूर, सीएम नायब सैनी ने कंपनियों से मीटिंग कर बचाए पैसे

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

फरीदाबाद की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त, अब 24 घंटे खुले रहेंगे सरकारी अस्पतालों के गेट

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now