ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

आईटीआई पास आउट छात्रों को मिलेगी सीधी नौकरी, हरियाणा सरकार बना रही डिजिटल पोर्टल

On: March 26, 2026 1:16 PM
Follow Us:
आईटीआई पास आउट छात्रों को मिलेगी सीधी नौकरी, हरियाणा सरकार बना रही डिजिटल पोर्टल
Join WhatsApp Group

पंचकूला. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने निवास पर युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए युवाओं के रोजगार और स्किल डेवलपमेंट को लेकर अहम निर्देश दिए।

इस बैठक में राज्य मंत्री गौरव गौतम की मौजूदगी में सीएम ने साफ किया कि नई शिक्षा नीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारा जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आईटीआई पास करने वाले प्रशिक्षुओं के प्लेसमेंट और शिक्षुता (Apprenticeship) के डेटा को ट्रैक करने के लिए एक आधुनिक पोर्टल तैयार किया जाए।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

10 नई आईएमटी में मिलेगा स्थानीय युवाओं को मौका

प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ हाथ का हुनर सिखाकर उन्हें सीधे रोजगार से जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में जल्द ही 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) खुलने जा रही हैं, जहां तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की भारी मांग होगी। इन उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आईटीआई के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा, छात्रों की मेंटरिंग की व्यवस्था होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पास आउट होने के बाद उन्हें सही जगह नौकरी मिली या नहीं।

निजी संस्थानों पर नकेल और खेल गतिविधियों को बढ़ावा

बैठक के दौरान राज्य की निजी आईटीआई के कामकाज की समीक्षा में कई स्थानों पर भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन संस्थानों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं, राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आईटीआई संस्थानों में अनुशासन और शारीरिक विकास के लिए खेल कैलेंडर जारी करने की बात कही। अब छात्रों को उद्योगों के कामकाज को समझने के लिए विशेष शैक्षणिक टूर पर भी भेजा जाएगा।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

जिला स्तर पर लगेंगे रोजगार मेले

युवाओं को नौकरी के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए विभाग अब हर जिले में बड़े स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। इन मेलों का एक निश्चित कैलेंडर होगा ताकि युवाओं को पहले से जानकारी रहे और वे तैयारी कर सकें। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इंटर्नशिप पर जाने वाले हर छात्र का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाए। इस कदम से हरियाणा के औद्योगिक संस्थानों को उनकी जरूरत के हिसाब से स्किल्ड वर्कफोर्स आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

हरियाणा रोडवेज की बड़ी पहल: जींद, सिरसा और भिवानी समेत 11 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment