ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ration Card Update: हरियाणा में दिव्यांगों के लिए अलग लाइन, डिपो धारकों को सख्त निर्देश

On: February 11, 2026 2:31 PM
Follow Us:
Ration Card Update: हरियाणा में दिव्यांगों के लिए अलग लाइन, डिपो धारकों को सख्त निर्देश
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़, Ration Card Update: हरियाणा के लाखों दिव्यांग राशन कार्ड धारकों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने इस दिशा में विशेष प्रयास किए थे। उनके त्वरित संज्ञान और मानवीय आग्रह के चलते अब राज्य के किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को सरकारी राशन डिपुओं पर राशन लेने के लिए घंटों तक लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इस फैसले से बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

नायब सैनी सरकार का मानवीय फैसला

सबसे अच्छी बात यह है कि सूबे की नायब सैनी सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की है। सरकार ने पूरे प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए राशन डिपो पर विशेष सुविधा देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। भिवानी रेडक्रॉस के सचिव प्रदीप कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने इस मानवीय पहल पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके तहत सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (DFSC) को सख्त आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में इस नियम का पालन सुनिश्चित करवाएं।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

अब अलग लाइन या तत्काल सेवा

प्रदेश सरकार के इस अहम फैसले के बाद, अब राशन लेने के लिए दिव्यांग साथियों को धूप या ठंड में घंटों इंतजार नहीं करना होगा। नए निर्देशों के मुताबिक, यदि किसी राशन डिपो पर दिव्यांग व्यक्तियों की संख्या या भीड़ ज्यादा है, तो उनके लिए डिपो धारक को एक अलग लाइन बनानी होगी। वहीं, अगर भीड़ कम है, तो दिव्यांग व्यक्ति को बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर आते ही राशन दिया जाएगा। यह व्यवस्था डिपो संचालकों को तत्काल प्रभाव से लागू करनी होगी।

भिवानी रेडक्रॉस सचिव ने की सराहना

सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार ने मानवीय आधार पर यह बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है। पहले देखा जाता था कि बहुत से दिव्यांग व्यक्तियों को अपना राशन लेने के लिए आधे-आधे घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। इससे उन्हें शारीरिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब ऐसे विशेष व्यक्तियों के लिए राशन डिपो पर अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि उन्हें जहां तक संभव हो, डिपो पर पहुंचते ही सम्मान के साथ राशन वितरित किया जाए।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

Hisar Job Fair: आईटीआई पास युवाओं के लिए खुशखबरी, हीरो कंपनी देगी 19 हजार सैलरी

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment