ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

माता बाला सुंदरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अंबाला से 15 दिन चलेंगी स्पेशल बसें

On: मार्च 12, 2026 3:01 अपराह्न
Follow Us:
माता बाला सुंदरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अंबाला से 15 दिन चलेंगी स्पेशल बसें
Join WhatsApp Group

अंबाला और आसपास के जिलों से माता बाला सुंदरी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। हरियाणा परिवहन विभाग (रोडवेज) 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में स्पेशल बस सेवा शुरू करने जा रहा है। अंबाला शहर और नारायणगढ़ बस स्टैंड से सीधे हिमाचल के सिरमौर स्थित प्रसिद्ध त्रिलोकपुर धाम के लिए ये बसें लगातार 15 दिनों तक चलेंगी। इससे नवरात्र के मेले में जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी।

श्रद्धालुओं को मिलेगी जाम और महंगे सफर से मुक्ति

हर साल नवरात्रों में अंबाला, पंचकूला और साथ लगते पंजाब व राजस्थान से लाखों की संख्या में श्रद्धालु त्रिलोकपुर माता के दरबार में माथा टेकने पहुंचते हैं। इस दौरान हाईवे और मंदिर के रास्तों पर भारी जाम की स्थिति बन जाती है। आम जनता को प्राइवेट टैक्सियों के मनमाने किराये और जाम की परेशानी से बचाने के लिए रोडवेज ने यह सीधा रूट तैयार किया है। परिवार के साथ सफर करने वालों के लिए यह सरकारी बस सेवा एक सुरक्षित और किफायती विकल्प साबित होगी।

प्राचीन शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में लगता है विशाल मेला

माता बाला सुंदरी के मंदिर की मान्यता पूरे उत्तर भारत में एक सिद्ध और प्राचीन शक्तिपीठ के रूप में है। चैत्र नवरात्र के पूरे 15 दिन यहां एक विशाल धार्मिक मेला भरता है। इसी भारी भीड़ को कंट्रोल करने और यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अंबाला रोडवेज डिपो हर साल स्पेशल बसें मैदान में उतारता है। इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाने की पूरी तैयारी है।

हरियाणा फैमिली आईडी में 3 बड़े बदलाव, बिना मुखिया के ओटीपी नहीं जुड़ेगा नाम | haryana-family-id-three-big-changes-ppp-version-2-sms-alert-rules
हरियाणा फैमिली आईडी में 3 बड़े बदलाव, बिना मुखिया के ओटीपी नहीं जुड़ेगा नाम

सुबह 6 बजे से शुरू होगा बसों का संचालन

बसों की टाइमिंग और व्यवस्था को लेकर विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। नारायणगढ़ रोडवेज सब-डिपो के डीआई जसबीर सिंह ने बताया कि स्पेशल बसों के परमिट के लिए महाप्रबंधक (GM) को आधिकारिक पत्र लिख दिया गया है। जैसे ही वहां से परमिट की हरी झंडी मिलेगी, बसों का संचालन सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

डीआई जसबीर सिंह के मुताबिक, नारायणगढ़ बस स्टैंड से सुबह ठीक 6 बजे पहली बस रवाना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद कोई फिक्स टाइमिंग की पाबंदी नहीं होगी। बस स्टैंड पर जैसे ही बस की सीटें फुल होंगी, उसे तुरंत माता के भवन के लिए रवाना कर दिया जाएगा। अंबाला शहर बस स्टैंड से भी इसी तर्ज पर बसें चलेंगी ताकि यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े।

हरियाणा में जमीन की रजिस्ट्री के लिए अब TCP विभाग की NOC अनिवार्य, जानें क्या है धारा-7A में बड़ा बदलाव

हरियाणा के दो जिलों में बनेंगे नए बाईपास-हिसार और कुरुक्षेत्र की डीपीआर तैयार, जल्द शुरू होगा काम | haryana-new-bypass-hisar-kurukshetra-ladwa-dpr-ready-traffic-relief
हरियाणा के दो जिलों में बनेंगे नए बाईपास-हिसार और कुरुक्षेत्र की डीपीआर तैयार, जल्द शुरू होगा काम

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

गुरुग्राम-हिसार-सिरसा से श्रीगंगानगर तक सीधा सफर, हरियाणा रोडवेज ने जारी की समय सारिणी | bahadurgarh-gurugram-to-sriganganagar-haryana-roadways-bus-timetable-route
गुरुग्राम-हिसार-सिरसा से श्रीगंगानगर तक सीधा सफर, हरियाणा रोडवेज ने जारी की समय सारिणी

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment