ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा स्कूल एडमिशन 2026: पहली कक्षा के लिए अब 6 साल की उम्र जरूरी, जानें नया नियम

On: March 7, 2026 12:56 PM
Follow Us:
हरियाणा स्कूल एडमिशन 2026: पहली कक्षा के लिए अब 6 साल की उम्र जरूरी, जानें नया नियम
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़ . प्रदेश के तमाम जिलों में अब अभिभावकों को अपने बच्चों के स्कूल एडमिशन के लिए नए नियमों को समझना होगा। हरियाणा सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र में पहली कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।

नई शिक्षा नीति के तहत बड़ा बदलाव

यह फैसला नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रावधानों को लागू करने की दिशा में लिया गया है। पिछले सत्रों में जहां 5 साल और फिर साढ़े 5 साल की उम्र वाले बच्चों को प्रवेश मिल रहा था, अब उस रियायत को खत्म कर दिया गया है। सरकार का तर्क है कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के सही तालमेल के लिए 6 साल की आयु वैज्ञानिक रूप से उपयुक्त है।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

अक्टूबर तक आयु पूरी करने वालों को राहत

हरियाणा नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2011 के नियम 10 के तहत एक विशेष प्रावधान भी किया गया है। अगर कोई बच्चा शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद अक्टूबर महीने तक 6 साल का होता है, तो वह विस्तारित अवधि के तहत दाखिला ले सकता है। जैसे ही बच्चा अपनी 6 साल की आयु पूर्ण करेगा, वह उसी दिन से पहली क्लास में प्रवेश का हकदार हो जाएगा।

देरी से आने वाले बच्चों के लिए विशेष ट्रेनिंग

शिक्षा विभाग ने उन बच्चों का भी ख्याल रखा है जो सत्र शुरू होने के काफी बाद स्कूल पहुंचेंगे। निदेशालय के अनुसार, 6 महीने की विस्तारित अवधि के बाद आने वाले बच्चों को सीधे मुख्यधारा से जोड़ने के बजाय स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए वे विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करें।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

नवरात्र स्पेशल: रोहतक से चिंतपूर्णी और ज्वालाजी के लिए सीधी बस, 542 किमी का सफर होगा सुगम

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment