Swayamsevak shikshak registration portal haryana : हरियाणा सरकार ने दीवाली पर सेवानिवृत्त शिक्षकों और पूर्व सैनिकों के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘स्वयंसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल’ लॉन्च किया, जिसके जरिए इच्छुक नागरिक सरकारी स्कूलों में स्वेच्छा से सेवाएं दे सकेंगे। चयन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में विशेष जिला स्तरीय समिति गठित होगी।
how to apply for volunteer teacher in haryana : हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को ‘स्वयंसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल’ की शुरुआत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सिविल सचिवालय में शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के अनुभवी नागरिकों को सीधे शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना है।
कई वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी अक्सर शिक्षा विभाग और समाज से जुड़े रहना चाहते हैं। यह पहल ऐसे लोगों के खाली समय और तजुर्बे का सही इस्तेमाल सरकारी स्कूलों के विकास में करेगी।
पोर्टल पर कौन करा सकेगा रजिस्ट्रेशन?
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्त (haryana volunteer teacher selection process) शिक्षक, पढ़ाने के इच्छुक पूर्व सैनिक और वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा समाज सेवा की भावना से शिक्षण कार्य करने वाले नागरिक भी आवेदन के पात्र हैं।
सरकारी स्कूलों में कई विषयों के शिक्षकों की कमी लंबे समय से चर्चा में रही है। अनुभवी स्वयंसेवकों (haryana shiksha vibhag volunteer portal link) के जुड़ने से विद्यार्थियों को सीधे मार्गदर्शन मिलेगा और स्कूलों में शिक्षकों की कमी का दबाव भी घटेगा।
ये भी पढ़ें: हरियाणा रोडवेज दिल्ली-कटरा सुपरफास्ट बस शुरू: देखें जींद, रोहतक का समय और पूरा रूट
एडीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी चयन
पोर्टल पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की योग्यता की जांच के लिए जिला स्तर पर एक आधिकारिक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति की कमान अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) संभालेंगे।
समिति में पुलिस विभाग के पुलिस उप-अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा, जिससे सुरक्षा और चरित्र सत्यापन निष्पक्ष रहे। समिति की सिफारिश मिलते ही पात्र स्वयंसेवकों को स्कूलों में शिक्षण कार्य की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। #HaryanaNews #NayabSinghSaini #EducationHaryana









