ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हिसार से जयपुर अब सिर्फ 1 घंटे में! ₹2300 में शुरू हुई फ्लाइट, CM ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

On: सितम्बर 12, 2025 8:17 अपराह्न
Follow Us:
हिसार से जयपुर अब सिर्फ 1 घंटे में! ₹2300 में शुरू हुई फ्लाइट, CM ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी
Join WhatsApp Group

हिसार, Hisar-Jaipur flight: हरियाणा के हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से शुक्रवार को जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअली रिमोट का बटन दबाकर इस फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को जम्मू तक बढ़ाया जाएगा। हालांकि, DGCA की आपत्ति और प्रोटोकॉल के उल्लंघन की वजह से मुख्यमंत्री इस बार एयरपोर्ट पर उद्घाटन के लिए नहीं पहुंचे।

पहले दिन 28 यात्रियों ने भरी उड़ान

उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी मौजूद थे। उन्होंने सांसद जय प्रकाश पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें हिसार हवाई अड्डे से न जाने क्यों परेशानी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फ्लाइट का फायदा उठाएं। पहले दिन 28 यात्री इस फ्लाइट से जयपुर रवाना हुए। यात्री सोमेश कुमार ने बताया कि यह फ्लाइट बहुत फायदेमंद होगी और उन्होंने मुंबई के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की मांग की।

पानीपत आउटर पेरिफेरी रोड 5 हाईवे से जुड़ेगा, जींद-रोहतक का सफर आसान | panipat-outer-periphery-road-highway-connectivity-traffic-plan
पानीपत आउटर पेरिफेरी रोड 5 हाईवे से जुड़ेगा, जींद-रोहतक का सफर आसान

फ्लाइट का शेड्यूल और किराया

हिसार से जयपुर के लिए फ्लाइट हर शुक्रवार शाम 5:35 बजे उड़ान भरेगी और करीब एक घंटे बाद, यानी शाम 6:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस फ्लाइट का किराया टैक्स सहित लगभग 2300 रुपये होगा, हालांकि सीट बुकिंग का चार्ज अलग से देना होगा। हिसार से पहले ही दिल्ली, अयोध्या और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवाएं चल रही हैं। सिविल एविएशन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि जल्द ही हिसार से जम्मू और कोलकाता के लिए भी फ्लाइट शुरू की जाएगी।

DGCA की आपत्ति के बाद वर्चुअल उद्घाटन

9 जून को हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट के उद्घाटन के दौरान एयरपोर्ट की सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ था। DGCA ने बार-बार फ्लाइट उद्घाटनों पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद नियम बनाया गया कि कोई भी VIP बिना टिकट के एयरपोर्ट के अंदर नहीं जा सकेगा, ताकि हर व्यक्ति का रिकॉर्ड रखा जा सके। पहले लोग आसानी से अंदर चले जाते थे। इस बार विवाद से बचने के लिए मुख्यमंत्री ने वर्चुअली उद्घाटन किया।

हरियाणा में 2651 नए राशन डिपो के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण | haryana-ration-depot-license-online-application-form-apply
हरियाणा में 2651 नए राशन डिपो के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

5 घंटे का सफर अब 1 घंटे में

हिसार से जयपुर की सड़क मार्ग से दूरी करीब 350 किलोमीटर है, जिसमें 5 घंटे का समय लगता है। ट्रेन से यह सफर और भी लंबा हो जाता है। अब इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्री सिर्फ एक घंटे में जयपुर पहुंच सकेंगे। जयपुर में इलाज और कारोबारी कामों के लिए हिसार से हजारों लोग हर साल सफर करते हैं। यह फ्लाइट उनकी यात्रा को आसान और तेज बनाएगी।

सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का मौका: हरियाणा में स्वयंसेवक शिक्षक पोर्टल शुरू, ऐसे होगा चयन | haryana-swayamsevak-shikshak-registration-portal-cm-nayab-saini
सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का मौका: हरियाणा में स्वयंसेवक शिक्षक पोर्टल शुरू, ऐसे होगा चयन

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment