ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: कल सुबह छह बजे होगा गीता रन का आयोजन

On: November 14, 2025 5:51 PM
Follow Us:
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: कल सुबह छह बजे होगा गीता रन का आयोजन
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव)। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर कल 16 नवंबर को गीता रन का आयोजन किया जाएगा, जो सुबह छह बजे ब्रह्मसरोवर के पुरुतोषमपुरा बाग से शुरू होगी। इसमें कुरुक्षेत्र व आसपास के जिलों से हजारों युवा हिस्सा लेंगे, इनमें खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स, युवाओं सहित हर वर्ग के व्यक्ति शामिल होंगे।

गीता रन का आयोजन चार ग्रुपों में करवाया जाएगा। इनमें पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर, महिला वर्ग, सीनियर सिटीजन महिला व पुरुष वर्ग के लिए पांच-पांच किलोमीटर की दौड़ होगी। प्रत्येक ग्रुप में टॉप आने वालों के लिए इनाम भी तय किए गए हैं।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: गीता रन में इतना मिलेगा इनाम

10 किलोमीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में प्रथम आने वाले को 31 हजार रुपए, दूसरे नंबर पर आने वाले को 21 हजार रुपए, तीसरे नंबर को 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही चौथे नंबर से 10वें स्थान को हासिल करने वाले प्रत्येक को 2100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पांच किलोमीटर महिला वर्ग की दौड़ में पहले नंबर पर आने वाले को 31 हजार, दूसरे नंबर को 21 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही चौथे नंबर से 10वें नंबर पर आने वाले प्रत्येक को 2100 रुपए दिए जाएंगे।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

सीनियर सिटीजन पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में प्रथम आने वाले को 5100 रुपए, दूसरे नंबर वाले को 4100 रुपए, तीसरे नंबर वाले को 3100 रुपए, चौथे नंबर वाले को 2100 रुपए और पांचवें नंबर पर आने वाले को 1100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसी तरह सीनियर सिटीजन महिला वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में प्रथम आने वाले को 5100 रुपए, दूसरे नंबर वाले को 4100 रुपए, तीसरे नंबर वाले को 3100 रुपए, चौथे नंबर वाले को 2100 रुपए और पांचवें नंबर पर आने वाले को 1100 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

उधर जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का कहना है कि गीता रन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है और यह पहले की सभी प्रतियोगिताओं का रिकार्ड तोड़ देगी।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment