ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

ITI Admission: आईटीआई सीटें खाली पड़ीं, 302 मौके, छात्रों की रुचि जीरो

On: नवम्बर 3, 2025 8:34 अपराह्न
Follow Us:
ITI Admission: आईटीआई सीटें खाली पड़ीं, 302 मौके, छात्रों की रुचि जीरो
Join WhatsApp Group

अंबाला, (ITI Admission): राजकीय आईटीआई में एससीवीटी ट्रेड की खाली सीट पर दाखिले किए जा रहे हैं। यह दाखिले 5 नवंबर तक किए जाएंगे। दाखिले को लेकर अब दो दिन का समय बचा है, लेकिन दाखिले लेने में ज्यादा अभ्यर्थी रूचि नहीं दिखा रहे हैं। सोमवार को भी जिले के आईटीआई में दाखिले को लेकर कम ही अभ्यर्थियों ने रूचि दिखाई।

खाली सीटों पर दाखिले, रुचि कम

जिले की सात आईटीआई में 302 सीट खाली पड़ी हैं। इन ट्रेड में कई ऐसे ट्रेड हैं, जिनकी ज्यादा सीट भी खाली रह गई हैं। शहर राजकीय आईटीआई प्राचार्य दिनेश सिंह राणा ने बताया कि आईटीआई में एससीवीटी की खाली सीट पर 5 नवंबर तक दाखिले किए जाएंगे। यह एससीवीटी की ट्रेड हैं, इन ट्रेड में ही सीट बची हैं। कुछ ट्रेड ऐसी हैं, जिनमें ज्यादा सीट बची हुई हैं।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

सबसे ज्यादा खाली इन आईटीआई में

राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में कुल 47 सीट खाली पड़ी हैं। सबसे ज्यादा लिथो ऑफसेट मशीन माइंडर में 15 और सॉयल टेस्टिंग एवं क्रॉप टेक्नीशियन में 13 सीट खाली हैं। इसी तरह राजकीय महिला आईटीआई अंबाला शहर में ड्रेस मेकिंग में 20 में से 20 सीट खाली हैं। ड्रोन पायलट में भी छात्राएं दिलचस्पी नहीं दिखा रही।

राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली में ड्रॉफ्समैन सिविल में 14 सीट खाली पड़ी हैं। राजकीय आईटीआई हसनपुर में स्टेनो हिंदी में 13 सीट खाली हैं। राजकीय आईटीआई नहौनी में कॉस्मेटोलॉजी में 22 और सिविंग टेक्नोलॉजी में 13 और राजकीय आईटीआई भारांपुर में ड्रेस मेकिंग 20 में सीट खाली हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी आईटीआई संस्थानों में सीट खाली रह गई हैं।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment