ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Paperless Registry Ambala: पेपरलेस रजिस्ट्री फ्लॉप, पहले दिन सिर्फ 1 हुई, 200 की जगह!

On: November 3, 2025 8:27 PM
Follow Us:
Paperless Registry Ambala: पेपरलेस रजिस्ट्री फ्लॉप, पहले दिन सिर्फ 1 हुई, 200 की जगह!
Join WhatsApp Group

अंबाला, (Paperless Registry Ambala): पेपरलैस रजिस्ट्री कराने के लिए पहले दिन लोगाें ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई, क्योंकि ज्यादातर लोगों को इस सुविधा की जानकारी नहीं थी। सोमवार सुबह जैसे ही जिला की तहसील और उप तहसीलें खुलीं तो लोग अपने अपने काम करवाने के लिए तहसील में पहुंचे, लेकिन पेपरलैस रजिस्ट्री को लेकर लोगों ने रूचि कम रही। इसके साथ ही पेपरलैस रजिस्ट्री को लेकर कर्मचारियों को पूरी जानकारी नहीं दिखाई दी। जिले में नारायणगढ़ की एक मात्र तहसील में एक ही रजिस्ट्री हुई, जबकि एक दिन में जिला में लगभग 200 के आसपास रजिस्ट्री होती हैं, वहीं अंबाला सिटी तहसील और साहा की उप तहसील में ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए एक आवेदन दिया जिसे स्वीकृति दी गई।

अब ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापित होने के बाद आवेदक को फोटो और रजिस्ट्री के लिए बुलाया जाएगा। वहीं अंबाला कैंट तहसील में किसी ने भी ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए आवेदन ही नहीं किया, इसके साथ ही मुलाना और शहजादपुर की उप तहसील में किसी ने आवेदन नहीं किया। वहीं पेपरलैस रजिस्ट्री को लेकर लोग असमंजस की स्थिति में थे।

ऐसे खुद करें ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए आवेदन

ई रजिस्ट्रेशन डॉट रेवन्यु हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर अपनी लॉगइन आइडी बनानी पड़ेगी।

लॉगिन आईडी बनाने के लिए जो फार्मेट बनेगा। उस फार्मेट को भरते हुए उसमें रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने है।

बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200
बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200

दस्तावेज अपलोड करने के बाद वह पोर्टल पर अपलोड हो जाएंगे।

रजिस्ट्री क्लर्क की और से संबंधित दस्तावेज चैक करने के बाद रजिस्ट्रार के पास भेजे जाएंगे।

रजिस्ट्रार की ओर से सभी दस्तावेज सत्यापित कर आवेदक को रजिस्ट्री स्वीकृति का मैसेज भेजा जाएगा।

इसके बाद आवेदक स्टांप डयूटी भरेगा।

Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

आवेदक गवाह को लेकर तहसील में आएंगे इसके बाद तहसील में आवेदक की फोटो होगी और

अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से उसी समय आवेदक की रजिस्ट्री हो जाएगी।

दस्तावेज में कमी हुई तो दोबारा करना होगा आवेदन

आवेदक के दस्तावेज में अगर काई कमी पाई गई तो सब रजिस्ट्रार की ओर से आवेदक को मैसेज के माध्यम से कमी के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आवेदक को कमी कमी को दूर कर दोबारा से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

गवाह के अलावा कुछ नहीं बदला जा सकता

फोटो वाले दिन आवेदक जरूरत पड़ने पर गवाह को बदल सकता है। इसके अलावा दस्तावेज में कुछ नहीं बदला जा सकता

Dr Archana Gupta : पानीपत में जिनका हुआ था भारी विरोध, वही डॉ. अर्चना गुप्ता अब बनीं हरियाणा बीजेपी की नई बॉस
Dr Archana Gupta : पानीपत में जिनका हुआ था भारी विरोध, वही डॉ. अर्चना गुप्ता अब बनीं हरियाणा बीजेपी की नई बॉस

नायब तहसीलदार, नारायणगढ़ सुनील कुमार ने बताया कि पेपरलैस रजिस्ट्री कराने के लिए पहले दिन बहुत कम लोग आए। इसके अलावा जिला में नारायणगढ़ तहसील में एक ही पेपरलैस रजिस्ट्री की गई है। इसके अलावा किसी भी तहसील या फिर उप तहसील में कोई रजिस्ट्री नहीं की गई।

आवेदन के बाद पांच दिन के अंदर होगी रजिस्ट्री

सीएससी या डीड राइटर के माध्यम से रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन कराते हैं तो सबसे पहले दस्तावेज रजिस्ट्री क्लर्क के पास जाएंगे। जहां पर आरसी दस्तावेज को सत्यापित करके सब रजिस्ट्रार के पास भेजेंगे। यहां पर दस्तावेजों का रिकार्ड चैक किया जाएगा। रिकार्ड ठीक है तो सब रजिस्ट्रार की ओर से रजिस्ट्री की स्वीकृति दी जाएगी।

आवेदक के मोबाइल नंबर पर तिथि का मैसेज आएगा, इसके बाद क्रेता- विक्रेता और गवाह तहसील में आएंगे जहां फोटो होगी और फोटो के तुरंत बाद अधिकारी डिजिटल हस्ताक्षर होने के बाद तभी रजिस्ट्री करके आवेदक को दी जाएगी।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment