ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Karnal Air Pollution: सांस रुक रही? करनाल की हवा ने छुआ खतरनाक स्तर, डॉक्टर की चेतावनी

On: नवम्बर 2, 2025 8:43 पूर्वाह्न
Follow Us:
Karnal Air Pollution AQI Karnal PM2.5 Alert Health Risk Pollution Doctor Advice Pollution: सांस रुक रही? करनाल की हवा ने छुआ खतरनाक स्तर, डॉक्टर की चेतावनी
Join WhatsApp Group

करनाल, (Karnal Air Pollution): करनाल में दीपावली बीतने के बाद भी शहर की हवा खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। शाम ढलते ही प्रदूषण बढ़ जाता है और रात से सुबह तक हवा बेहद खराब रहती है। इसी समय ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकलते हैं। डॉक्टरों ने साफ चेतावनी दी है कि सुबह और शाम की सैर बिल्कुल न करें। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 261 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। हवा में ऑक्सीजन कम हो गई है, जबकि नाइट्रोजन ऑक्साइड, पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे खतरनाक तत्व तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे सांस की बीमारियां बढ़ रही हैं।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

Karnal Air Pollution: सुबह 4 बजे PM2.5 ने छुआ 409 का आंकड़ा

शहर की हवा में नाइट्रोजन ऑक्साइड का स्तर मानक से काफी ज्यादा है। शनिवार सुबह 4 बजे पीएम 2.5 का स्तर 409 तक पहुंच गया। सुबह 4 से 10 बजे तक पीएम 10 ने 448 का आंकड़ा पार कर लिया। डॉ. कुलबीर ने बताया कि प्रदूषित हवा का असर साफ दिख रहा है। अस्पतालों में अस्थमा, फेफड़ों की बीमारी और हृदय रोग के मरीजों की तादाद बढ़ गई है। इसके अलावा आंखों में जलन, गले में खराश और सिरदर्द की शिकायतें आम हो गई हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये हालात और भी खतरनाक हैं।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

डॉक्टरों की सलाह बाहर निकलना बंद करो

डॉक्टरों ने लोगों को साफ सलाह दी है कि सुबह-शाम खुले में सैर करने से बचें। मास्क जरूर लगाएं और घरों में एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल बढ़ाएं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलने से पूरी तरह रोकें। प्रदूषण का ये स्तर सांस लेना मुश्किल कर रहा है और लंबे समय तक ऐसे रहने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment