ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Dunki Route: 55 लाख गंवाए अमेरिका ड्रीम में, जेल-जंगल भटके, अब एजेंट देगा सिर्फ 5 लाख?

On: नवम्बर 2, 2025 8:34 पूर्वाह्न
Follow Us:
dunki-route-america-deport-travel-agent-fraud-karnal-news-immigration-scam: 55 लाख गंवाए अमेरिका ड्रीम में, जेल-जंगल भटके, अब एजेंट देगा सिर्फ 5 लाख?
Join WhatsApp Group

करनाल (Dunki Route):  कतलाहेड़ी गांव का 22 साल का रिद्धम अमेरिका का ख्वाब देखकर घर से निकला था, लेकिन 11 महीने अमेरिका की जेल में काटने के बाद डिपोर्ट होकर वापस पहुंच गया। अमेरिका पहुंचने के लिए उसने एजेंट को 55 लाख रुपये दिए थे। एजेंट ने खतरनाक डंकी रूट से भेजा, जहां तीन महीने तक जंगल और पहाड़ों में भटकना पड़ा। आखिरकार अमेरिका पहुंचे तो पुलिस ने पकड़ लिया और जेल भेज दिया। 2 अक्टूबर को करनाल लौटे। अब एजेंट सिर्फ 5 लाख रुपये लौटाने की बात कह रहा है। परिवार ने करनाल एसपी गंगाराम पूनिया से मिलकर एक्शन की मांग की है।

एजेंट का झांसा, जमीन बेचकर दिए पैसे

कतलाहेड़ी गांव के रिद्धम ने बताया कि एजेंट ने सुरक्षित अमेरिका भेजने का वादा किया था। बदले में 55 लाख रुपये मांगे। रिद्धम ने अपनी जमीन बेचकर पैसे जुटाए। गांव के विनोद के जरिए पानीपत के अहर गांव के प्रवीन कुमार नाम के एजेंट से संपर्क हुआ। 6 अगस्त 2024 को दिल्ली से फ्लाइट पकड़ी और दक्षिण अमेरिका के गुयाना पहुंचे।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

डंकी रूट का खतरनाक सफर

एयरपोर्ट बाहर मिले डोंकर ने डंकी रूट से आगे बढ़ाया। कोलंबिया में समुद्र, पनामा के जंगल, पहाड़ और नदियां पार करते हुए 2 नवंबर 2024 को अमेरिका बॉर्डर पहुंचे। उसी दिन मैक्सिको-अमेरिका दीवार पार की। दीवार पार करते ही अमेरिकी पुलिस ने पकड़ लिया और डिटेंशन कैंप में डाल दिया। 11 महीने बाद भारत डिपोर्ट कर दिया।

तीन महीने बिना रुके सफर, भूख-प्यास सहते रहे

रिद्धम ने बताया कि अमेरिका तक तीन महीने लगातार सफर किया। कई बार भूखे रहे। 11 महीने जेल के बाद 17 अगस्त 2025 को डिपोर्टेशन शुरू हुआ। एजेंसी की फ्लाइट दिसंबर में मिलनी थी, लेकिन खुद टिकट बुक कर 2 अक्टूबर को भारत लौट आए। इस दौरान मानसिक तनाव झेला, परिवार आर्थिक रूप से बर्बाद हो गया। अब दोबारा विदेश जाने का विचार नहीं। एजेंट ने कहा था सीधी फ्लाइट से भेजेंगे।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

Dunki Route: जिले में हर साल 40 करोड़ की ठगी

जिले में विदेश भेजने के नाम पर हर साल करीब 100 केस आते हैं। ज्यादातर डंकी रूट से अमेरिका के। हर युवक से 40-55 लाख लिए जाते हैं। डिपोर्ट होने पर पैसे वापस नहीं मिलते। करनाल में सालाना 40 करोड़ की धोखाधड़ी। कुछ शिकायत करते हैं, कुछ एजेंट थोड़े पैसे लौटाते हैं। ज्यादातर एजेंट गायब हो जाते हैं।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment