ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Lakshmi Yojna: हरियाणा की महिलाओं को 2100 रुपये की सौगात! जानें डिटेल्स

On: September 23, 2025 8:25 AM
Follow Us:
Lado Lakshmi Yojna: हरियाणा की महिलाओं को 2100 रुपये की सौगात! जानें डिटेल्स
Join WhatsApp Group

Haryana Lado Lakshmi Yojna: चंडीगढ़| हरियाणा में 25 सितंबर से सरकार की ओर से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे।

राज्य सरकार इसकी तैयारी में जुट गई है। तैयारियों को लेकर सरकार की ओर से सेवा विभाग और क्रीड़ विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां तक कैंसिल कर दी गई हैं। आज यानी मंगलवार को भी अवकाश के बावजूद अफसर ड्यूटी पर रहेंगे।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

दरअसल, सरकार की ओर से योजना को लेकर पोर्टल का ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है। अब पंचकूला में 25 सितंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना लागू करते हुए एप लॉन्च कर दिया जाएगा।

खबरों के मुताबिक, प्रदेश में एक लाख से कम आय वाले परिवारों में करीब 21 लाख महिलाओं की उम्र 23 से 60 साल के बीच है। इनमें 23 से 45 साल की अविवाहित महिलाओं की संख्या 2,82,635 है, जबकि 23 से 60 साल आयु की विवाहित महिलाओं का आंकड़ा 18,14,621 है।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

अविवाहित महिलाओं की संख्या यहां ज्यादा Lado Lakshmi Yojna

खबरों के अनुसार, हिसार में 23,409, यमुनानगर में 20,546, सिरसा में 20,209, नूंह में 18,869, करनाल में 17,083 महिलाएं अविवाहित हैं।

विवाहित महिलाओं का आंकड़ा बड़ा

खबरों के मुताबिक, हिसार में 1,52,386, नूंह में 1,33,070, सिरसा में 1,23,060, यमुनानगर में 1,17,307, करनाल में 1,11,367 महिलाएं विवाहित हैं।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

1 नवंबर से खाते में आएंगे 2100 रुपये

बता दें कि 25 सितंबर को एप लॉन्च करके पंजीकरण शुरू किया जाएगा। पात्र महिलाओं को 1 नवंबर हरियाणा दिवस से 2100 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment