ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Laxmi Yojana: पानीपत में लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं के खातों में आई पहली किस्त

On: नवम्बर 13, 2025 4:51 अपराह्न
Follow Us:
Lado Laxmi Yojana: पानीपत में लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं के खातों में आई पहली किस्त
Join WhatsApp Group

पानीपत (Lado Laxmi Yojana)। जिले की महिलाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना। पात्र महिलाओं के खातों में पहली किस्त पहुंचनी शुरू हो चुकी है। बैंक खातों में राशि आने के साथ ही महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी है।

कई महिलाएं तो इस योजना के तहत मिले लाभ पर भरोसा ही नहीं कर पा रहीं। जहां कुछ महिलाएं पहली किस्त मिलने पर अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं वहीं कई अन्य महिलाएं जल्द ही अपने खातों में राशि आने की उम्मीद लगाए बैठी हैं।

क्रीड जिला प्रबंधक डॉ. सोमपाल ने बताया की कुछ मामलों में बैंक विवरण या दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण भुगतान में देरी हो रही है। सभी लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। कोशिश है कि हर पात्र महिला को योजना का पूरा लाभ मिले।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

Lado Laxmi Yojana: 15 हजार महिलाओं के आवेदन स्वीकृत

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले में अब तक 15 हजार के करीब महिलाओं के आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं तीन हजार आवेदन अभी विभागीय जांच प्रक्रिया में लंबित हैं। लगभग सात हजार लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। विभाग की टीम नियमित रूप से पात्र महिलाओं के आवेदन की जांच कर रही है ताकि किसी भी लाभार्थी को वंचित न रहना पड़े।

वार्ड नंबर एक की निभा देवी के खाते में जब पहली किस्त पहुंची, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। निभा देवी ने बताया हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी सरकार की ओर से खाते में पैसा आएगा। जब मोबाइल पर राशि आने का संदेश मिला तो बहुत खुशी हुई।

भालसी गांव की मौसम के खाते में भी पहली किस्त पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। हमें अब भरोसा हुआ है कि यह योजना वाकई महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बनी है।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

इस राशि से वह अपने बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरी जरूरतों को पूरा करेंगी। जलमाना गांव की संतोष देवी का आवेदन स्वीकृत हो गया है लेकिन अब तक उनके खाते में राशि नहीं पहुंची। हमें बताया गया है कि हमारी फाइल प्रक्रिया में है जल्द ही पैसा मिल जाएगा। हम इंतजार कर रहे हैं।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment