ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Crop Insurance: 30 दिन में पैसा न मिला तो बीमा कंपनी पर 2000 रोजाना जुर्माना

On: नवम्बर 13, 2025 6:55 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Crop Insurance: 30 दिन में पैसा न मिला तो बीमा कंपनी पर 2000 रोजाना जुर्माना
Join WhatsApp Group

Haryana Crop Insurance New Rule चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े विवादों को निपटाने, तकनीकी सहायता प्रदान करने और वैज्ञानिक तरीके से प्राकृतिक एवं जैविक फसलों का मूल्य निर्धारण करने के लिए 3 अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं और तीनों की कमान किसान एवं कल्याण विभाग के चीफ सेक्रेटरी के हाथों में रहेगी.

इन समितियों द्वारा लिए गए फैसलों को बीमा कंपनियों को 30 दिन के भीतर लागू करना होगा. यदि कोई कंपनी आदेश का पालन नहीं करती है, तो फैसले की तारीख से रोजाना 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

जिला और राज्यस्तरीय कमेटी गठित Haryana Crop Insurance

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) से जुड़ी शिकायतों और विवादों के लिए राज्य शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है. इसमें कृषि निदेशक और संबंधित जिले के उपनिदेशक कृषि और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि सहित कुल 10 सदस्य होंगे. यह समिति जिलास्तर पर लिए गए फैसलों और रेफर मामलों की समीक्षा करेगी.

आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि जिलास्तरीय कमेटी किसान द्वारा दी गई शिकायत पर 15 दिन के भीतर आखिरी फैसला लेकर इसकी जानकारी राज्यस्तरीय कमेटी को देगी. इसके बाद, किसी भी नए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. यह समिति साल में 2 बार बैठक का आयोजन करेगी.

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

किसानों को बुलाने की आजादी

बीमा योजनाओं से जुड़े तकनीकी मामलों के लिए अध्यक्ष सहित कुल 11 सदस्यों वाली तकनीकी सलाहकार समिति गठित की गई हैं. इसी तरह वैज्ञानिक तरीके से प्राकृतिक एवं जैविक फसलों की कीमत निर्धारित करने के लिए 14 सदस्यों वाली उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है.

यह कमेटी रबी और खरीफ सीजन से पहले एक बैठक बुलाएगी और मूल्य नीति को और ज्यादा प्रभावी बनाने के सुझाव देगी. यह कमेटी जरूरत पड़ने पर बैठक में किसानों को भी आमंत्रित कर सकते हैं. गैर सरकारी सदस्यों और किसानों को इन बैठकों में भाग लेने के लिए यात्रा भत्ता और मानदेय का लाभ मिलेगा.

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment