ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Laxmi Yojana: 5 लाख+ महिलाओं के खाते में 2100 रुपये डायरेक्ट, अगली किस्त कब?

On: नवम्बर 2, 2025 6:17 पूर्वाह्न
Follow Us:
Lado Laxmi Yojana: 5 लाख+ महिलाओं के खाते में 2100 रुपये डायरेक्ट, अगली किस्त कब?
Join WhatsApp Group

Lado Laxmi Yojana Haryana Update पंचकूला | आज यानी 1 नवंबर को हरियाणा अपना 60वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए जबरदस्त खुशखबरी आई है। पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त लाखों महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी।

कितनी महिलाओं को मिला तोहफा Lado Laxmi Yojana

हरियाणा दिवस पर सीएम नायब सैनी ने पंचकूला से 5,22,162 महिलाओं के खातों में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 109 करोड़ रुपये जारी किए। बता दें, योजना के लिए अब तक 6,97,697 आवेदन आए हैं। इनमें 6,51,529 शादीशुदा महिलाएं और 46,168 अविवाहित लड़कियां शामिल हैं। अभी 1,75,179 आवेदन पेंडिंग हैं।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

संकल्प पत्र के सारे वादे पूरे होंगे

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना में फैमिली आईडी की बजाय आधार कार्ड की इनकम डेटा इस्तेमाल हुई है। इसलिए पात्र महिलाओं की संख्या अनुमान से कम रही। पहले फैमिली आईडी के हिसाब से 19.62 लाख महिलाएं पात्र बताई गई थीं। इस मौके पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि पार्टी के संकल्प पत्र के 217 में से 47 वादे पूरे हो चुके हैं और बाकी पर काम तेजी से चल रहा है।

पेपरलेस रजिस्ट्री लॉन्च

हरियाणा दिवस पर नायब सैनी सरकार ने सभी तहसीलों में पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू कर दी है। डिजिटलाइजेशन का ये कदम आम लोगों के लिए बड़ा फायदेमंद साबित होगा।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment