ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Laxmi scheme: कैथल में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिल रहे रुपए, महिलाएं अप्लाई करने से हिचकिचा रहीं

On: नवम्बर 5, 2025 6:09 अपराह्न
Follow Us:
Lado Laxmi scheme: कैथल में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिल रहे रुपए, महिलाएं अप्लाई करने से हिचकिचा रहीं
Join WhatsApp Group

कैथल (Lado Laxmi scheme)। लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर जिन पात्र महिलाओं ने अप्लाई किया है उनके खातों में पैसे आने शुरू हो गए हैं। जिला में 84 हजार के करीब इस योजना के लिए पात्र महिलाएं हैं, जबकि अभी तक इस योजना को लेकर अभी तक जिला की करीब 10 हजार 800 महिलाओं के ही आवदेन स्वीकृत हुए हैं। पात्र महिलाओं की संख्या के हिसाब से इस योजना के लिए महिलाएं आवेदन नहीं कर रही हैं। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने का सबसे बड़ा डर कई महिलाओं को यह है कि इससे उनका राशन कार्ड कट सकता है। गांवों में अक्सर लोग यह मानते हैं कि अगर वे किसी इस योजना का लाभ लेंगे तो उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर सरकारी मशीनरी संदेह कर सकती है।

Lado Laxmi scheme: जानें क्या बोलीं महिलाएं

गांव सौंगल की सुमित्रा देवी ने बताया कि हमारे पास पहले ही बहुत सी मुश्किलें हैं, राशन कार्ड के तहत खाना ठीक से आता है। अब लाडो लक्ष्मी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने से डर लगता है। अगर मेरा राशन कार्ड कट गया तो बच्चों के लिए खाना कहाँ से लाऊँगी।

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

वहीं खेड़ी रायवाली की महिला सरीता ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने से उनका राशन कार्ड या अन्य सरकारी सुविधाओं पर कोई असर पड़ सकता है। जिसके कारण वे योजना का लाभ उठाने में हिचकिचा रही हैं।

ऐप पर अप्लाई करने में दिक्कतें आ रही

कैथल सुभाष नगर निवासी महिला कविता देवी ने बताया कि इस योजना को ऐप पर अप्लाई करने में उन्हें दिक्कतें आ रही है। कईं बार अप्लाई करने पर भी उनकी प्रोफाइल सबमिट नहीं हो पा रही है। सीएससी सेंटर वाले अप्लाई करने की महंगी फीस ले रहे हैं।

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare
रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

डीसी प्रीति ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। जिला में करीब 84 हजार महिलाएं इस योजना की संभावित पात्र हैं। महिलाएं ने इस योजना का लाभ लेने के लिए एप के माध्यम से अपना आवेदन कर रही हैं।

अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिले। जिन महिलाओं ने अभी तक योजना के तहत आवेदन नहीं किया है, उन सभी संभावित पात्र महिलाओं से संपर्क किया जाए और उनके मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन करवाएं। पात्र महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारी युद्धस्तर पर काम करें। इसके लिए गांव में कैंप भी लगाए जाएं।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

Leave a Comment