ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala: सुभाष पार्क में 74 लाख का नया सिंथेटिक ट्रैक, बुजुर्गों की मॉर्निंग वॉक आसान

On: November 15, 2025 7:28 PM
Follow Us:
अंबाला छावनी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में 74 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया सिंथेटिक ट्रैक आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है।
Join WhatsApp Group

अंबाला (Breaking Ambala news)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में 74 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया सिंथेटिक ट्रैक आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है। शनिवार को जब ट्रैक पर सैर करते व दौड़ लगाते दिखे। इस दौरान लोगों ने काफी सराहना की।

क्योंकि अभी तक सुभाष पार्क में कंकरीट का ट्रैक था जिस पर दौड़ लगाने के दौरान चोट लगने का खतरा रहता था। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को भी चलने में काफी तकलीफ होती थी। इसी समस्या को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सिंथेटिक ट्रैक काे बनवाने के लिए काफी प्रयास किए थे।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

क्या होता है सिंथेटिक ट्रैक

सिंथेटिक ट्रैक (ईपीडीएम फ्लोरिंग) सिंथेटिक रबर से बना होता है। जो एथिलीन प्रोपलीन डायन मोनोमर ग्रैन्यूल्स से बनी होती है। यह टिकाऊ, मौसम प्रतिरोधी और चोट रोकने वाला होता है।

इसे रनिंग ट्रैक, खेल के मैदान और जिम में प्रयोग किया जाता है। इस ट्रैक में फिसलनरोधी सतह प्रदान की जाती है जो गिरने के जोखिम को कम करती है। इसके साथ ही बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह काफी उपयुक्त भी होता है।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

अब नहीं होगा घुटनों में दर्द

विपिन वर्मा ने बताया इस ट्रैक के बनने के बाद से चलने में काफी अच्छा लग रहा है। पहले सीमेंट के ट्रैक पर कुछ दूर चलते ही घुटनों में दर्द होना शुरू हो जाता था।

स्थानीय निवासी लोकेश शर्मा ने कहा कि इस ट्रैक पर बच्चे ही नहीं बल्कि युवा भी दौड़ लगा सकते हैं। ऐसी सुविधा किसी और पार्क में नहीं देखी है। जब से यह सुविधा मिली है तब से काफी अच्छा लग रहा है। यह सुविधा पार्कों में होनी ही चाहिए क्योंकि अक्सर काफी वरिष्ठ नागरिक व बच्चे पार्क में आते जाते हैं।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

सुभाष पार्क में सुबह व शाम के समय सैकड़ों लोग सैर करते आते हैं। यह संभवत: हरियाणा का पहला ऐसा पार्क होगा जहां पर सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा से लैस हो गया है। इससे पहले सिंथेटिक ट्रैक को खिलाड़ियों के लिए स्टेडियमों में बनाया जाता था।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment