ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

World Environment Day: पंचकूला शहर में लगाए जाएंगे 15 हजार पौधे, हर वार्ड को मिलेंगे 500

On: जून 4, 2025 4:38 अपराह्न
Follow Us:
World Environment Day: पंचकूला शहर में लगाए जाएंगे 15 हजार पौधे, हर वार्ड को मिलेंगे 500
Join WhatsApp Group

On World Environment Day, Panchkula Municipal Corporation will run a campaign named One Tree for Mother: पंचकूला नगर निगम 5 जून को मनाए जाने वाले वर्ल्ड एन्वायर्नमेंट डे पर पौधारोपण अभियान की शुरूआत करेगा। आगामी मानसून सीजन में चलाया जाने वाले पौधारोपण अभियान मां को समर्पित हो गया।

निगम की तरफ से सभी शहर वासियों को अपनी मां के सम्मान में आगामी मानसून सीजन में कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। निगम ने | इस मानसून सीजन में 15,000 नए पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। निगम की नर्सरी में 2000 पौधे हैं। शेष पौधे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से लेकर यह अभियान चलाया जाएगा।

यह फैसला मंगलवार को मेयर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में निगम की इन्वायर्नमेंट कमेटी की मीटिंग में लिया गया। इस मीटिंग में नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर गौरव चौहान, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अविनाश सिंगला, एग्जिक्यूटिव इंजीनियर, म्युनिसिपल इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर हॉर्टिकल्चर, एपीओ हॉर्टिकल्चर सहित पार्षद हरेंद्र मलिक, गौतम प्रसाद मौजूद रहे निगम की तरफ से पौधारोपण अभियान के लिए हर वार्ड पार्षद को 500-500 पौधे दिए जाएंगे। निगम में कुल 20 वार्ड हैं।

नई मशीनरी खरीदेगा निगम

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

हॉर्टिकल्चर वेस्ट विंग के कामकाज में सुधार के लिए नगर निगम नई मशीनरी भी खरीद रहा है। निगम को 10 बुश कटर और दो चेन साह मिल चुके हैं। दो वाटर स्प्रिंक्लर मशीन, एक शक्तिमान, 150 लीटर के 200 डस्टबीन का सेट, टविन डस्टबिन के 200 सेट, 500 बैंच, 50 जिम सेट खरीदने के लिए टेंडर ओपन हो चुके हैं।

ये मशीनरी भी जल्द ही टेंडर अलॉट कर खरीद ली जाएगी। एक हाइड्रा मशीन खरीदने के लिए टेंडर री-काल करने का फैसला लिया गया है।

सेक्टर 20 में लगे झूलों की दोबारा चेक होगी क्वालिटी

पंचकूला नगर निगम सभी वार्डों में बच्चों के खेलने के लिए नए झूले लगा रहा है। हर वार्ड में छह झूलों का सेट लगाया जा रहा है। निगम ने 80 लाख से झूलों के 30 सेट खरीदे हैं जोकि 15 वार्डो में दो-दो सेट लगाए जा रहे हैं। कुछ जगह झूले लग चुके हैं।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

शेष बचे वाडों में भी झूले लगाने का काम जल्द पूरा कराने के मेयर कुलभूषण गोयल ने निर्देश दिए। सेक्टर 20 में छोटे झूलों का सेट ठीक न होने की शिकायत मीटिंग में उठी। इस पर सेक्टर 20 में लगे झूलों की क्वालिटी दोबारा चेक करने का फैसला हुआ।

हॉर्टिकल्चर वेस्ट उठाने के लिए ली जाएंगी 5 नई ट्रॉली

हॉर्टिकल्चर कमेटी की मीटिंग में इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने बताया कि निगम हॉर्टिकल्चर वेस्ट उठाने के लिए पांच नई ट्रैक्टर-ट्राली लेने जा रहा है। इसके लिए एकाध दिन में टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। वार्ड नं. 3 में हॉर्टिकल्चर वेस्ट के जगह-जगह ढेर लगे होने की शिकायतें मिल रही हैं। दो ट्रॉलियां वार्ड नंबर 3 को दी जाएंगी। सफाई कर्मियों में से 25 को हॉर्टिकल्चर विंग में ट्रांसफर किया जाएगा।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment