ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panchkula news: पंचकूला में चोरी की 300+ वारदातें: नौकरों की मिलीभगत, 90% बिना वेरिफिकेशन के काम पर

On: June 4, 2025 4:28 PM
Follow Us:
Panchkula news: पंचकूला में चोरी की 300+ वारदातें: नौकरों की मिलीभगत, 90% बिना वेरिफिकेशन के काम पर
Join WhatsApp Group

Panchkula news Servants and cooks are committing thefts by mixing intoxicants in food, 90% of them are without verification: पंचकूला सेक्टर-25 में नौकरानी की ओर से की गई चोरी की वारदात के बावजूद शहर के ज्यादातर लोग अपने यहां काम करने वाले नौकर, कुक सहित अन्य हेल्पर की वेरिफिकेशन नहीं करवा रहे।

हैरानी की बात यह है कि पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही और लोगों को इसके लिए जागरूक नहीं कर रही है। ऐसे में शहर में होने वाली चोरी की वारदात में कहीं ना कहीं नौकर, कुक या हेल्पर पर भी शक की सूई ईर्द-गिर्द घूमती है।

2024 में सेक्टर 11 के पंकज गुप्ता के घर लाखों की चोरी हुई थी और उसमें पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों ने नौकर पर ही चोरी की वारदात को अंजाम देने के बारे में बताया।

पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। बता दें कि शहर में 60 हजार से ज्यादा परिवार शहर के अलग-अलग सेक्टरों में रह रहे हैं और उनके यहां हजारों की संख्या में नौकर, कुक या अन्य हेल्पर काम कर रहे हैं। 90 प्रतिशत से ज्यादा घरों के मालिकों ने अपने किराएदार या फिर घर में काम करने वाले नौकरों की वेरिफिकेशन नहीं करवाई है।

कई मकान में अवैध तौर पर पीजी व गेस्ट हाउस भी चल रहे हैं जिसकी जानकारी पुलिस को होते हुए भी उनके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां तक कि शहर के कई मकानों में बिना रजिस्ट्रेशन के ऑफिस व बिजनेस भी चल रहे हैं।

मकान मालिक या फ्लैट मालिक वेरिफिकेशन की माथापच्ची से बचने के लिए न तो पुलिस को इसकी सूचना देते हैं और न ही पुलिस खुद अपने स्तर पर इसके बारे में पता करती है।

हरियाणा के किसानों की मौज: अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड वाला जे-फॉर्म
हरियाणा के किसानों की मौज: अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड वाला जे-फॉर्म

नौकरानी को एक हफ्ते पहले रखा था काम पर

सेक्टर-25 में हुई चोरी के मामले में पीड़िता को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। खास बात यह है कि जिस नौकरानी ने अपने दो साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसे पीड़िता ने एक हफ्ते पहले ही ट्रायल बेसिस पर रखा था।

अब पुलिस नौकरानी को रखवाने वाली एजेंसी सहित उसके जानकारों से पूछताछ कर रही है। पीड़िता के पिता प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी बेटी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुकी है। धीरे-धीरे घर में क्या-क्या चोरी हुई है इसके बारे में पता किया जा रहा है।

9 जनवरी की रात कुक ने खाने में नशा मिलाकर चोरी की थी

सेक्टर-11 निवासी भगवान बंसल ने बताया कि 5 महीने बाद रिकवरी तो दूर आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बता दें कि भगवान बंसल ने तीन दिन पहले 7 जनवरी 2025 को कुक को घर में किसी जानकार के कहने पर नौकरी दी थी। 9 जनवरी की रात उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया था और घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए थे। उसके बाद दो जानकारों को बुलाकर चोरी की वारदात की।

घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन वेरिफिकेशन

हरियाणा बनेगा ग्लोबल हब: इंटरनेशनल पेटेंट पर ₹1 करोड़ का इनाम, नई पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार
हरियाणा बनेगा ग्लोबल हब: इंटरनेशनल पेटेंट पर ₹1 करोड़ का इनाम, नई पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार

घर बैठे मकान मालिक किराएदार व नौकर वेरिफिकेशन के लिए हरियाणा पुलिस डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा। वहां पर सिटीजन सर्विसेज पर क्लिक करते ही जनरल वेरिफिकेशन सर्विसेज का कॉलम दिखेगा। उस पर क्लिक करते ही टेनेंट और डोमेस्टिक वेरिफिकेशन का ऑप्शन होगा।

टेनेंट यानि कि किराएदार और डोमेस्टिक यानि कि नौकर का वेरिफिकेशन करवाना है तो उस पर क्लिक करें। इसके बाद यूजर आईडी व पासवर्ड बनाएं और पूरी डिटेल अपलोड करें। अगर फिर भी कोई दिक्कत आती है तो नजदीक के पुलिस चौकी और थाने में संपर्क करें।

इसके लिए 50 रुपए सरकारी फीस है। शहर में कोई अपराधी अगर आपके मकान में बतौर किराएदार रहता है और उसकी वेरिफिकेशन मकान मालिक ने नहीं करवाई है तो मकान मालिक के लिए भी नियम में सजा का प्रावधान है।

इन मामलों में नौकरों की मिलीभगत

• सेक्टर-11 के नरेश कुमार के मकान में करीब साढ़े आठ लाख रुपए की चोरी हुई है, जिसमें 8 लाख रुपए की ज्वेलरी और बाकी कैश चोरी हुई है। उनका घर में काम करने वाले नौकर और चाबी बनाने वाले दो युवक पर शक है।

• सेक्टर-11 के गौरव के घर में 6 जनवरी की दोपहर दिनदहाड़े चोरी में भी कहीं ना कहीं नौकरानी की मिलीभगत का शक परिवार के सदस्यों का जा रहा है।

MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस
MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस

• सेक्टर-11 के भगवान बंसल के घर में नौकर ने रात के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दो युवकों के साथ मिलकर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

• फरवरी 2024 में सेक्टर-11 के पंकज गुप्ता के घर में दिनदहाड़े करीब 50 लाख रुपए की चोरी हुई थी और उनके घर के सभी सदस्यों का उनके यहां काम करने वाली नौकरानी पर शक है।

• सेक्टर-11 में भी जनवरी में कुक द्वारा खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अभी तक इस मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment