ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat News: ई-डिपो में पहुंचीं 15 नई बस, स्थानीय मार्गों पर चलेंगी बसें

On: नवम्बर 5, 2025 8:24 अपराह्न
Follow Us:
Panipat News: ई-डिपो में पहुंचीं 15 नई बस, स्थानीय मार्गों पर चलेंगी बसें
Join WhatsApp Group

पानीपत (Panipat News)। शहर में चार्जिंग स्टेशन का कार्य पूरा होने से पहले ही 15 नई ई-बसों को बेड़े में शामिल किया गया है। अब तक पांच ई-बसों को नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा के बीच चलाया जा रहा है। अब ई-बसों की संख्या 20 हो गई है। नई बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।

पानीपत डिपो में 50 ई-बसों को शामिल किया जाना है। पहले चरण में पांच ई-बसों को शामिल किया था। इनको बस स्टैंड सिवाह से जीटी रोड टोल प्लाजा के बीच सिटी बस सर्विस में चलाया गया है। दूसरे चरण में 15 ई-बसों को शामिल किया जाना था। दो महीने से बसों का इंतजार था। इनके लिए पुराना बस स्टैंड पर ई-बसों का डिपो बनाया है। जहां चार्जिंग स्टेशन भी बनाया गया है। दूसरे चरण में 15 ई-बस मंगलवार को ई-डिपो में पहुंच गईं। अब बसों की चार्जिंग की जांच की जा रही है।

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

Panipat News: स्थानीय मार्गों पर चलेंगी बसें

15 बसों को शहर के विभिन्न मार्गों पर चलाने की तैयारी की जा रही है। ताकि यात्रियों को ऑटो व ई-रिक्शा पर निर्भर न रहना पड़े। जल्द बसों के मार्ग को निर्धारित कर शहर में विभिन्न जगहों पर चलाया जाएगा। बसों को समालखा व बापौली समेत कई मार्गों पर चलाने की योजना है।

रोडवेज डिपो पानीपत महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि जिले में 15 ई-बसों को शामिल किया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे पहले शहर में पांच ई-बसों का संचालन नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा तक किया जा रहा है। जल्द बसों के मार्ग निर्धारित कर उन्हें संबंधित मार्ग पर चलाया जाएगा। बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ ही चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन समारोह भी किया जाएगा।

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare
रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

ई-चार्जिंग स्टेशन तैयार

लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से नए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। चार्जिंग स्टेशन का लगभग कार्य पूरा हो चुका है। कार्यशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर अंदर ही बसों की सर्विस का कार्य किया जाएगा। साथ ही शहर में ई-बसों के ठहराव के लिए बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है। जिससे निर्धारित स्थान पर ही बसों का ठहराव हो सकेगा।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

Leave a Comment