ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat News: अब पानीपत में 2 रेलवे लाइन पर बनेगा 1.4 किमी लंबा आरओबी

On: June 4, 2025 4:52 PM
Follow Us:
Panipat News: अब पानीपत में 2 रेलवे लाइन पर बनेगा 1.4 किमी लंबा आरओबी
Join WhatsApp Group

Panipat News Now 1.4 km long ROB will be built on 2 railway lines: वर्ष 2000 के बाद पानीपत में जीटी रोड पर 6 लेन वाला देश का सबसे बड़ा 4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बना। 2008 में बने इस पुल के बाद शहर में टीडीआई पुल, जाटल रोड फ्लाईओवर, रिफाइनरी बाइपास रोड पर बत्रा कॉलोनी के पास आरओबी बना और यमुना में दो बड़े पुल बने।

आने वाले वर्षों में एनएफएल के पास रोहतक रेलवे लाइन पर दो आरओबी बनेंगे। जाटल रोड नहर बाइपास पर आरओबी बनना है। असंध रोड नहर रोड पर आरओबी बन रहा इसी तरह से आसन कलां के पास जींद रेलवे लाइन पर आरओबी बन रहा है।

साथ ही 1.4 किमी लंबा आरओबी बनाने की तैयारी है। जीटी रोड लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के रेस्ट हाउस से ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया हाली झील तक बनने वाले धनुष आकार के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। टेंडर लगाने के बाद मंजूरी के लिए केस चंडीगढ़ भेजा है।

यह पानीपत का पहला ब्रो- स्ट्रिंग गर्डर (धनुष आकार) पुल होगा। इसके बनने से जीटी रोड लालबत्ती चौक पर और असंध रोड पर जाम कम हो जाएगा। इससे दो हिस्सों में बंटे शहर के 3 लाख लोगों को लाभ होगा। आरओबी के लिए 46.40 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है।

बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200
बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200

25 वर्षों में 1029 किमी से 2367 किमी लंबी बनी सड़कें

जिले में आज सड़कों का नेटवर्क 2367 किलोमीटर का है। जो आज से 25 साल पहले वर्ष 2000 में 1029 किलोमीटर था। इसी अनुरूप सड़कों का विस्तार होता गया तो आने वाले 25 वर्षों में जिले में 5400 किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क होगा।

अभी जिले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पास सबसे अधिक 1031.75 किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल है। पीडब्ल्यूडी के पास 316 सड़कें हैं। जो 2000 में 99 थी। वहीं, सड़कें डेवलप करके पीडब्ल्यूडी को सौंपने वाले मार्केटिंग बोर्ड के पास अभी 130 सड़कें हैं, जिसकी लंबाई 357.12 किलोमीटर है। 25 वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी की जिले में सिर्फ 41 सड़कें हुआ करती थी, जो 105 किलोमीटर लंबी थी।

पानीपत नगर निगम के पास अभी 978 किलोमीटर मीटर लंबी सड़कें हैं। लेकिन कितनी सड़कें, इसका आंकड़ा नहीं है। 2010 से पहले नगर निगम जिला परिषद हुआ करता था। वर्ष 2000 में करीब 326 किलोमीटर लंबी सड़कें नगर परिषद के पास हुआ करती थी।

Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

किसके पास कितनी लंबी सड़कें

मार्केटिंग बोर्ड : 105.23 किमी लंबाई की कुल 41 सड़कें थी बोर्ड के पास वर्ष 2000 में आज बोर्ड के पास 130 सड़कें हैं। जिसकी लंबाई 357.12 किलोमीटर है।

पीडब्ल्यूडी : 1031.75 किलोमीटर लंबाई की 316 सड़कें अभी हैं। जो 25 वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी के पास करीब 600 किलोमीटर लंबी करीब 99 सड़कों का जाल था।

नगर निगम : 978 किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल अभी है। जो वर्ष 2000 में 326 किलोमीटर लंबी सड़कें थी। ये रिपोर्ट 3 साल पुरानी है। अभी सड़कों का जाल और बढ़ चुका है।

Dr Archana Gupta : पानीपत में जिनका हुआ था भारी विरोध, वही डॉ. अर्चना गुप्ता अब बनीं हरियाणा बीजेपी की नई बॉस
Dr Archana Gupta : पानीपत में जिनका हुआ था भारी विरोध, वही डॉ. अर्चना गुप्ता अब बनीं हरियाणा बीजेपी की नई बॉस

पहले सड़कें तारकोल की थी, अब 30% टाइलों व कंक्रीट की

2000 में तो सड़कें तारकोल की ही हुआ करती थी। धीरे-धीरे इसमें बदलाव हुआ। 2010 के आसपास गांव में, गलियों में और शहर की कई अन्य सड़कों पर पत्थर की टाइल लगाने शुरू हुए। अब तो 30 प्रतिशत सड़कें टाइलों व कंक्रीट की हो गई है। शेष सड़कें तारकोल की है।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment