ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना के लिए महिलाएं आ रही आगे, लगातार बढ़ रहे आवेदन

On: नवम्बर 14, 2025 6:48 अपराह्न
Follow Us:
Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना के लिए महिलाएं आ रही आगे, लगातार बढ़ रहे आवेदन
Join WhatsApp Group

पानीपत (Panipat News)। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए महिलाएं आगे आ रही हैं। इसके साथ आवेदन लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं पात्र महिलाओं को योजना का लाभ देना शुरू कर दिया है। योजना के तहत महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2100 रुपये हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है।

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति अच्छी बनाने के लिए सरकार द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू किया है। योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता तय की हैं। उन्हें पूरा करने वाली महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

लाडो लक्ष्मी योजना के नियम

योजना का लाभ केवल हरियाणा में रहने वाली महिलाओं को मिलेगा। आवेदन केवल 23 से 60 साल की महिलाओं के लिए होगा। इसके अलावा महिला की पारिवारिक आय एक लाख रुपये से कम होनी चाहिए। उनका या उनके पति का हरियाणा में कम से कम 15 साल से स्थायी निवास होना आवश्यक है। अविवाहित महिलाओं के लिए भी यही नियम हैं।

वहीं अगर किसी महिला को पहले से किसी अन्य योजना के तहत लाभ ले रही है, उन्हें इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा। किसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलने वाला अन्य लाभ योजना में शामिल महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

Panipat News: ऐसे करना होगा आवेदन

लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन के लिए अपने फोन में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी ऐप डाउनलोड करें और अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद जिस महिला के नाम से आवेदन करना है, उसकी पूरी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद लाभार्थी महिला के घर का पता और परिवार के सभी सदस्यों की डिटेल भरनी होगी। सभी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट करें।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment