ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Paperless Registry Kaithal: डिजिटल सिग्नेचर से होगी रजिस्ट्री, चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा

On: नवम्बर 3, 2025 6:32 अपराह्न
Follow Us:
Paperless Registry Kaithal: डिजिटल सिग्नेचर से होगी रजिस्ट्री, चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा
Join WhatsApp Group

कैथल, (Paperless Registry Kaithal): जिले की सभी तहसीलों में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है। सोमवार को कैथल जिले में तीन आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से एक कलायत और दो कैथल तहसील से संबंधित हैं। फिलहाल रजिस्ट्री नहीं हुई है, लेकिन ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद इन्हें मंजूरी दी जाएगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्री की जांच आरसीसी-1 यूजर पोर्टल पर की जा रही है। यदि दस्तावेज अधूरे हैं, तो संबंधित व्यक्ति को फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इस व्यवस्था के बाद नागरिकों को तहसीलों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। अब वे घर बैठे पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और तय समय पर तहसील पहुंचकर रजिस्ट्री करवा सकेंगे।

सभी लेन-देन ई-गवर्नेंस पेमेंट गेटवे के माध्यम से होंगे, जिससे दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की संभावनाएं समाप्त होंगी। रजिस्ट्री पूरी होते ही सरकारी रिकॉर्ड में मालिक का नाम स्वचालित रूप से अपडेट हो जाएगा, जिसके लिए दफ्तरों में बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

डिजिटल सिग्नेचर से बढ़ेगी पारदर्शिता

अब सभी रजिस्ट्री डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से की जाएंगी। नागरिकों को केवल एक बार अंतिम बायोमेट्रिक सत्यापन और डीड एग्जीक्यूशन के लिए ही पंजीकरण कार्यालय जाना होगा। इससे दस्तावेजों के खोने या जालसाजी का जोखिम लगभग समाप्त हो जाएगा।

सभी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे, जिससे उनके खोने या खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। नई प्रणाली लागू करने से पहले अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। कुरुक्षेत्र जिले की बाबैन उप-तहसील में इस परियोजना का सफल पायलट परीक्षण किया गया था, जिसके बाद इसे पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

जिले की सभी तहसीलों में शुरू हुई व्यवस्था

कैथल जिले की चार तहसीलें- कैथल, कलायत, गुहला और पूंडरी और तीन उप-तहसीलें- राजौंद, सीवन और ढांड में पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में दस्तावेजों की जांच कर रजिस्ट्री की जाएगी।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

दलालों से मिलेगा छुटकारा

राजेंद्र नामक नागरिक ने कहा कि यह सरकार का सराहनीय कदम है। पहले रजिस्ट्री में महीनों लग जाते थे, अब केवल एक दिन तहसील जाकर कार्य पूरा हो जाएगा। इससे दलालों के चक्कर से मुक्ति मिलेगी और लोगों का समय व धन दोनों बचेंगे।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से कैथल सहित प्रदेश के सभी 22 जिलों में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली को लागू किया है।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य भ्रष्टाचार समाप्त करना और नागरिकों को सरल, पारदर्शी व सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है। अब अधिकांश कार्य ऑनलाइन ही पूरे किए जा सकेंगे। उन्होंने इसे राजस्व विभाग में ऐतिहासिक सुधार बताते हुए कहा कि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment