ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal Weather: सुबह की हल्की धुंध से बढ़ी ठंडक, मौसम में आया बदलाव

On: नवम्बर 3, 2025 6:24 अपराह्न
Follow Us:
Kaithal Weather: सुबह की हल्की धुंध से बढ़ी ठंडक, मौसम में आया बदलाव
Join WhatsApp Group

कैथल, (Kaithal Weather): जिले में सोमवार सुबह हल्की धुंध छाने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। इससे लोगों ने सर्दी की दस्तक महसूस की। सुबह के समय दोपहिया वाहन चालकों को दृश्यता कम होने के कारण धीमी रफ्तार में चलना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की नमी और ठंडी हवाओं ने टहलने वालों को भी ठंड का एहसास कराया। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से कुछ गर्मी महसूस हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह-शाम के तापमान में गिरावट जारी रहेगी और अगले सप्ताह तक धुंध की स्थिति और बढ़ सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि इस समय की हल्की धुंध फसलों के लिए लाभदायक है, लेकिन अधिक धुंध फसलों की वृद्धि को प्रभावित कर सकती है। जिले में प्रदूषण स्तर भी बढ़ा है, जिससे एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

ठंड से बढ़ी बीमारियां

धीरे-धीरे बढ़ती ठंड ने सेहत पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान गिरने के साथ ही सर्द हवाओं के चलते बच्चे और बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। जिला नागरिक अस्पताल और निजी चिकित्सालयों में खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

कृषि विज्ञान केंद्र का अनुमान

कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आद्रता का स्तर 60 प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि तापमान में लगातार गिरावट के संकेत हैं, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। ऐसे मौसम में विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment