ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Special Train: अंबाला कैंट से मऊ और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल जारी

On: फ़रवरी 14, 2026 6:50 अपराह्न
Follow Us:
Special Train: अंबाला कैंट से मऊ और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल जारी
Join WhatsApp Group

अंबाला, Special Train : होली के त्यौहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। भारतीय रेलवे ने अंबाला कैंट जंक्शन से गुजरने वाली तीन प्रमुख स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इससे हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उत्तर रेलवे ने इन ट्रेनों का शेड्यूल और स्टॉपेज जारी कर दिया है।

अमृतसर-बढ़नी स्पेशल: यमुनानगर में ठहराव

रेलवे ने ट्रेन नंबर 05005 बढ़नी-अमृतसर स्पेशल को 4 से 25 मार्च तक चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से दोपहर 3:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:12 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05006 अमृतसर से 5 से 26 मार्च तक हर वीरवार दोपहर 12:45 बजे चलकर शाम 4:40 बजे अंबाला कैंट आएगी। इस रूट पर यह ट्रेन अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर और गोंडा जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

अंबाला कैंट-मऊ स्पेशल: पानीपत-सोनीपत रूट

अंबाला से मऊ जाने वालों के लिए ट्रेन नंबर 05301 मऊ-अंबाला स्पेशल 5 से 26 मार्च तक हर बुधवार चलेगी। यह मऊ जंक्शन से सुबह 4 बजे चलकर अगले दिन रात 12:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 05302 अंबाला कैंट से 6 से 27 मार्च तक संचालित होगी। अंबाला से यह ट्रेन रात 1:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11 बजे मऊ पहुंचेगी। यह गाड़ी पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और गोरखपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कटिहार-अमृतसर स्पेशल: बिहार के लिए सीधी सेवा

लंबी दूरी के यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 05735/36 कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल चलाई जा रही है। ट्रेन 05735 कटिहार से 18 फरवरी से 25 मार्च तक हर बुधवार रात 9 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह अंबाला होते हुए अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 05736 अमृतसर से 20 फरवरी से 27 मार्च तक हर शुक्रवार दोपहर 1:25 बजे चलेगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट, राजपुरा, लुधियाना, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, रक्सौल, दरभंगा और पूर्णिया जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को कवर करेगी।

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi
1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

Gurugram से झज्जर एम्स तक सीधी बस सेवा शुरू, रूट 155 का टाइम-टेबल जारी

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

Leave a Comment