ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Rewari से मेहंदीपुर बालाजी जाना हुआ आसान: दो सुपरफास्ट ट्रेनों को बांदीकुई में मिला स्टॉपेज, देखें टाइमिंग

On: February 15, 2026 12:06 PM
Follow Us:
Rewari से मेहंदीपुर बालाजी जाना हुआ आसान: दो सुपरफास्ट ट्रेनों को बांदीकुई में मिला स्टॉपेज, देखें टाइमिंग
Join WhatsApp Group

रेवाड़ी, Rewari to Mehandipur Balaji Train : रेल यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेषकर हरियाणा और दिल्ली से राजस्थान स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। अब इन दोनों राज्यों से बालाजी दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को सुपरफास्ट ट्रेनों में सफर करने का सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी है, जिससे रेवाड़ी जंक्शन से यात्रा करने वालों का सफर सुविधाजनक हो जाएगा।

बांदीकुई स्टेशन पर अब रुकेंगी ये ट्रेनें

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन अमित सुदर्शन ने जानकारी दी कि विभाग ने हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन और हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन के बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह व्यवस्था अगले आदेशों तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि ये दोनों ट्रेनें हरियाणा के रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशनों पर पहले से ही ठहराव कर रही हैं, जिससे अब सीधा कनेक्शन बांदीकुई तक जुड़ गया है।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

समय सारिणी और श्रद्धालुओं को सीधा लाभ

अमित सुदर्शन ने बताया कि बांदीकुई स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों के ठहराव से रेवाड़ी, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों से मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा फायदा मिलेगा। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके अतिरिक्त, पोरबंदर-दिल्ली सराय (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन का भी दौसा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है। यह फिलहाल प्रयोग के तौर पर लागू रहेगा।

टाइम टेबल के मुताबिक, हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 फरवरी को बांदीकुई स्टेशन पर रात 22:20 बजे पहुंचेगी और 22:22 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार, हावड़ा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 फरवरी को बांदीकुई स्टेशन पर रात 22:20 बजे पहुंचकर 22:22 बजे प्रस्थान करेगी। यानी दोनों ट्रेनों का बांदीकुई स्टेशन पर 2-2 मिनट का कॉमर्शियल ठहराव रहेगा।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

Haryana: 31 मार्च तक बिजली बिल से पाएं छुटकारा, सरकार दे रही है 98 हजार की मदद

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment