ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Road Accident: कैथल में सड़क खराब होने पर हादसा हुआ तो एसडीओ-जेई होंगे जिम्मेदार

On: नवम्बर 6, 2025 5:43 अपराह्न
Follow Us:
Road Accident: कैथल में सड़क खराब होने पर हादसा हुआ तो एसडीओ-जेई होंगे जिम्मेदार
Join WhatsApp Group

कैथल (Road Accident)। जिले में कहीं खराब सड़क या उसकी बनावट गलत होने के चलते कोई हादसा हुआ तो संबंधित विभाग की सड़क के अधिकारी जिम्मेरार होंगे। हादसे के लिए एसडीओ और जेई को भी जिम्मेदार माना जाएगा। इसे लेकर जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव की ओर से पत्र जारी किया गया है।

ये पत्र लोक निर्माण विभाग के एसई, बिजली निगम के एसई, एनएचएआई के परियोजना निदेशक, एचएसवीपी के इस्टेट आफिसर, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता, नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता, मुंसिपल कमेटी के अभियंता और रेलवे के कार्यकारी अभियंता को जारी किया गया है।

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

237 सड़क हादसे

हादसों का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है। इसका एक मुख्य कारण सड़़कों पर मानक पूरे न होना भी है हालांकि वाहन चालकों की गलती को भी नकारा नहीं जा सकता। इस वर्ष जनवरी से अक्तूबर मध्य तक 237 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 145 अपनी बेशकीमती जिंदगी गंवाकर काल के गाल में समा गए।

बैठकों में प्रशासनिक दावों में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाती, लेकिन ये दावे बैठक से निकलकर सड़कों तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। लोक निर्माण विभाग की जिले में करीब 550, मार्किटिंग बोर्ड व नगर परिषद की भी सैंकड़ों सड़कें हैं। सड़कों पर मानक पूरे न होने से जिंदगी गंवा रहे लोगों के परिजन की पीड़ा और दुख को समझने वाला कोई नहीं।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

Road Accident: पत्र में ये लिखा

सभी रोड एजेंसियों को सूचित किया जाता है कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए गए थे कि भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएग कि आपसे संबंधित किसी भी रोड की बनावट या रोड खराब होने के कारण कोई हादसा या जान माल की हानि होती है तो संबंधित विभाग के एसडीओ और जेई का नाम एफआईआर में सम्मिलित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग या एसडीओ और जेई जिम्मेदार होंगे।

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment