ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

School Time Change: ठंड की दस्तक के साथ निदेशालय ने 15 से स्कूलों के समय में किया बदलाव

On: नवम्बर 6, 2025 6:04 अपराह्न
Follow Us:
School Time Change: ठंड की दस्तक के साथ निदेशालय ने 15 से स्कूलों के समय में किया बदलाव
Join WhatsApp Group

जगाधरी (School Time Change)। ठंड की दस्तक के साथ शिक्षा विभाग ने विद्यालयों का समय बदल दिया है। निदेशालय ने सभी निजी व राजकीय विद्यालय लगने का साढ़े नौ बजे कर दिया है। इसके साथ ही दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों का समय भी बदला गया है। यह समय सारणी 15 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने बताया कि निदेशालय ने स्कूल लगने का समय बदलने के आदेश दिए हैं। यह आदेश सभी राजकीय व निजी विद्यालयों पर लागू होंगे। दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों का शेड्यूल अलग रहेगा। जिला विभाग ने स्कूलों में सर्दी बचाव के कार्य करने के आदेश दिए हैं।

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

School Time Change: सभी स्कूल पर लागू होंगे नियम

निदेशालय के आदेश राजकीय व निजी विद्यालय सहित सीबीएसई, हरियाणा बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड सभी पर लागू होंगे। निदेशालय ने समय बदलने का पूरा शेड्यूल जारी किया है। इसमें एकल और दोहरी पारी वाले विद्यालयों के अलग-अलग समय है। निदेशालय ने आदेश जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड मौलिक शिक्षा एवं खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय प्राचार्यों को पत्र से जारी कर दिया है।

सर्दी से बचाव के लिए निर्देश दिए 

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्याें को विद्यालयों में सर्दी बचाव के कार्य समय से पहले पूरे करवाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए सभी प्रभारियों को स्कूलों में सर्दी बचाव के करवाए जाने वाले कार्याें की जानकारी मांगी है। जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल 15 नवंबर से 15 फरवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक लगेंगे।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

वहीं दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों का समय अलग रहेगा। दोहरी शिफ्ट वाले स्कूल सुबह सात बजकर 55 मिनट से शाम पांच बजकर 15 तक लगेंगे। ऐसे स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह सात बजकर 55 मिनट से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक चलेगी।

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment