ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Telephone Adaalat: 25 नवंबर को अंबाला में लगेगी टेलिफोन अदालत, शिकायतों का होगा निपटारा

On: नवम्बर 22, 2025 5:15 अपराह्न
Follow Us:
Telephone Adaalat: 25 नवंबर को अंबाला में लगेगी टेलिफोन अदालत, शिकायतों का होगा निपटारा
Join WhatsApp Group

अंबाला (Telephone Adaalat): जिले के दूरसंचार उपभोक्ताओं की टेलीफोन से संबंधित शिकायतों और विवादों का तुरंत निपटारा करने के उद्देश्य से, टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार का आयोजन किया जाएगा।

यह अदालत/खुला दरबार 25 नवंबर दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

Telephone Adaalat: इन मामलों पर किया जाएगा विचार

टेलिफोन अदालत में मुख्य रूप से बिल से संबंधी शिकायतें, जैसे टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायतें (विशेष रूप से वे बिल जो 31 अक्तूबर 2025 तक जारी हुए हों)। सेवा संबंधी शिकायतों में टेलीफोन सेवाओं (सर्विस) से संबंधित सामान्य शिकायतें शामिल होंगी।

इसके अलावा स्थापना संबंधी शिकायतें, जैसे कि टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। इस दौरान न्यायालय में विचाराधीन शिकायतों को शामिल नहीं किया जाएगा।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

ऐसे कर सकेंगे शिकायत

उपभोक्ता अपनी शिकायतों को दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों (जैसे पूर्व में प्रेषित पत्र, बिल कॉपी) और संपर्क टेलीफोन नंबरों आदि के साथ कार्यालय में जमा करवाएंगे या फिर डाक द्वारा भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता 0171-260107 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment