ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Laxmi Yojana: कैथल की महिलाओं को मिली लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त, 11,870 के खातों में पहुंची राशि

On: November 1, 2025 8:30 PM
Follow Us:
The first installment of the Lado Laxmi Yojana was released to the women of Kaithal, with the amount reaching the accounts of 11,870 people: कैथल की महिलाओं को मिली लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त, 11,870 के खातों में पहुंची राशि
Join WhatsApp Group

कैथल (Lado Laxmi Yojana): महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त शनिवार को जारी कर दी गई है। राज्यभर में 5,22,162 महिलाओं के बैंक खातों में 109 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। कैथल जिले की 11,870 महिलाओं के खातों में भी यह राशि पहुंच गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, कैथल जिले में करीब 84 हजार महिलाएं इस योजना की संभावित पात्र हैं। योजना में पात्रता निर्धारित करने के लिए इस बार फैमिली आईडी की बजाय आधार आधारित आय-डेटा का उपयोग किया गया, जिसके चलते पात्रों की संख्या अनुमान से कुछ कम रही।

Hisar Jaipur Express: रेलवे का बड़ा फैसला, हिसार-जयपुर एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच; देखें पूरी लिस्ट
Hisar Jaipur Express: रेलवे का बड़ा फैसला, हिसार-जयपुर एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच; देखें पूरी लिस्ट

Lado Laxmi Yojana: महिलाओं ने जताया आभार

कैथल की पूजा (भगत सिंह कॉलोनी) ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए बहुत बड़ी राहत है। इससे हमारी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वहीं, गांव ढांड की रिया ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई महिलाओं के पास बिजली बिल या बैंक खाता नहीं है, जिससे आवेदन अधूरा रह जाता है।

घर बैठे अप्लाई किया

लाभार्थी रेखा ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल से ही आवेदन किया था और अब उनके खाते में राशि पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तव में महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।

बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200
बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200

गांव दयोहरा की कविता देवी ने बताया कि उन्हें नगर परिषद कार्यालय से फोन पर योजना की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि दस्तावेज जमा करते समय पहचान पत्र की मांग दोबारा की गई, जिससे थोड़ी असुविधा हुई, लेकिन अंततः काम पूरा हो गया।

भानपुरा गांव की ऋतु रानी ने कहा कि सरकार द्वारा भेजी गई राशि उनके खाते में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि मैं इस पैसे से अपने बच्चों की स्कूल फीस भरूंगी ताकि वे अच्छी शिक्षा पा सकें।

Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

हर पात्र महिला तक पहुंचे योजना का लाभ

उपायुक्त प्रीति ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 30 हजार महिलाओं ने अब तक मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन किया है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे। सभी गांवों में कैंप लगाकर पात्र महिलाओं के आवेदन करवाए जाएं।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment