ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal News: बासमती धान की मंडियों में बेकद्री, नहीं मिल रहे खरीदार

On: नवम्बर 1, 2025 8:22 अपराह्न
Follow Us:
Kaithal News Basmati rice is neglected in the markets, buyers are not available: बासमती धान की मंडियों में बेकद्री, नहीं मिल रहे खरीदार
Join WhatsApp Group

कैथल (Kaithal News): जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों बासमती धान की आवक जारी है। 1121, 1718 सहित अन्य उच्च गुणवत्ता वाली किस्में किसानों द्वारा लाई जा रही हैं, लेकिन मंडियों में खरीदारों का अभाव है। व्यापारी धान की ढेरी पर नजर डालते ही आगे बढ़ जाते हैं, जिससे किसानों में निराशा और रोष दोनों बढ़ रहे हैं।

कई किसान कई-कई दिन से मंडी में फसल की रखवाली करते बैठे हैं। उनका कहना है कि व्यापारी आपस में साठगांठ कर धान के दाम गिरा रहे हैं। वर्तमान में बासमती धान का भाव 32 से 35 सौ रुपये प्रति क्विंटल तक ही लग रहा है। इससे किसानों की लागत तक नहीं निकल पा रही।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

किसानों का कहना है कि इस बार फसल की पैदावार भी पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 10 क्विंटल प्रति एकड़ कम रही है। ऐसे में न केवल मुनाफा, बल्कि ठेके और खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। लगातार घाटे में जा रहे किसान अब गेहूं की बिजाई को लेकर भी असमंजस में हैं।

Kaithal News: व्यापारी कर रहे मनमानी

किसान नेता होशियार गिल ने कहा कि मंडियों में अव्यवस्थाओं का आलम है। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। “व्यापारी सस्ते दामों पर फसल हथियाने की फिराक में हैं और सरकार मौन है। यह किसानों की मेहनत की खुली अवमानना है,” उन्होंने कहा।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

कोई खरीददार नहीं

किसान महेंद्र ने बताया कि वह दो दिन पहले मंडी में फसल लेकर आया था, लेकिन अब तक धान नहीं बिका। व्यापारी फसल देखकर बिना बोली लगाए आगे निकल जाते हैं। वहीं किसान जसविंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि किसानों को उचित दाम मिल सकें।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment