ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Train Delay: धुंध ने बिगाड़ा रेल का शेड्यूल! 14 ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, 8 रद्द

On: नवम्बर 24, 2025 9:13 पूर्वाह्न
Follow Us:
Train Delay: धुंध ने बिगाड़ा रेल का शेड्यूल! 14 ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, 8 रद्द
Join WhatsApp Group

Train Delay Fog disrupts: अम्बाला | सर्दी बढ़ते ही धुंध का असर रेलवे पर दिखने लगा है। अल सुबह पड़ी घनी धुंध के कारण अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली 22 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें से 14 ट्रेनें 30 मिनट से लेकर पूरे 12 घंटे तक लेट रहीं, जबकि 8 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करना पड़ा।

सबसे ज्यादा प्रभावित अमृतसर क्लोन स्पेशल रही, जो अपने समय से 12 घंटे लेट पहुंची। वहीं किशनगंज फेस्टिवल स्पेशल, अमृतसर विशेष किराया, और जम्मू–तवी हमसफर एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी 7 से 8 घंटे तक देरी से चलीं।

धीरे-धीरे बढ़ेगा कोहरा, यात्रियों को होगी और परेशानी Train Delay

अम्बाला रेल मंडल के प्रवक्ता नीरज ने बताया कि जैसे-जैसे कोहरा बढ़ेगा, ट्रेनों की रफ्तार स्वाभाविक रूप से कम होगी। इससे अगले कुछ दिनों में यात्रियों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें देर से पहुंच रही हैं। ऐसे में समय पर चल रही ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर रोका जा रहा है ताकि देरी से आने वाली ट्रेनों को आगे निकाला जा सके। इससे पूरी शेड्यूलिंग पर असर पड़ रहा है।

धुंध के कारण रद्द हुई ये ट्रेनें

64516 नंगल डैम–अम्बाला कैंट मेमू

64517 अम्बाला कैंट–नंगल डैम मेमू

12326 गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

22439 श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस

22462 श्री शक्ति वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस

22440 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

22461 श्री शक्ति वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस

14661 शालीमार मलानी एक्सप्रेस

कौन-कौन सी ट्रेनें रहीं लेट?

घने कोहरे और कम विजिबिलिटी की वजह से कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट रहीं—

04651 अमृतसर क्लोन स्पेशल – 11:58 घंटे

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

05733 किशनगंज फेस्टिवल स्पेशल – 7:55 घंटे

05049 अमृतसर विशेष किराया – 7:45 घंटे

12751 जम्मू तवी हमसफर – 7:21 घंटे

15097 जम्मू तवी अमरनाथ – 4:56 घंटे

15707 आम्रपाली एक्सप्रेस – 5:02 घंटे

14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस – 3:27 घंटे

04503 चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल – 3:07 घंटे

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

12471 स्वराज एक्सप्रेस – 1:12 घंटे

14617 अमृतसर जन सेवा एक्सप्रेस – 1:48 घंटे

12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देर से पहुंचीं।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment