ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamuna Nagar dengue cases: यमुनानगर में डेंगू के दो मरीज मिले, संख्या 84 पर पहुंची

On: November 4, 2025 6:33 PM
Follow Us:
Yamuna Nagar dengue cases: यमुनानगर में डेंगू के दो मरीज मिले, संख्या 84 पर पहुंची
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Yamuna Nagar dengue cases)। जिले से स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू के दो और नए मरीज आए हैं। अब इस साल मिले डेंगू मामलों का आंकड़ा 84 पर पहुंच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं।

डेंगू के दो और नए मरीज

डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि शिवपुरी-ए से 21 वर्षीय युवक और सेक्टर-17 से 37 वर्षीय युवक डेंगू से ग्रसित मिले हैं। दोनों जगह स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के परिवार व पड़ोसियों के सेंपल लेकर आसपास मच्छर भगाने की गतिविधियां की। साथ ही लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

डेंगू से बचाव के उपाय

विभाग की टीमें मच्छर भगाने की गतिविधियां करने सहित लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बता रही हैं। लोगों से अपील है कि घरों सहित आसपास के क्षेत्र में सफाई रखें। कहीं भी पानी न भरा रहने दें। डेंगू, मलेरिया व अन्य मच्छर जनित रोगों से जागरूकता से ही बचाव किया जा सकता है, इसलिए इन रोगों के प्रति लोगों को सतर्क रहना होगा।

Yamuna Nagar dengue cases: क्या हैं लक्षण

उन्होंने बताया कि डेंगू के मरीज को सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द, उल्टी आना, पेट की खराबी, आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द और त्वचा पर चकत्ते या लाल रंग के दाने निकलते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच करानी चाहिए।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

उन्होंने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। रोजाना तीन लीटर से ज्यादा पानी पीएं। घर में गमले, कूलर व बर्तन में पानी जमा न होने दें। धारीदार मच्छर शरीर पर बैठे तो तत्काल सतर्क हो जाएं। पानी जमा मिले तो मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment