दुष्यंत चौटाला आज हिसार में खोलेंगे पत्ते, लोकसभा की नवसंकल्प रैली में अजय सिंह चौटाला कर सकते हैं खुलासा

हिसार। भाजपा के साथ गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) अब सरकार का हिस्सा नहीं रही है। दोनों पार्टियों का समझौता टूट गया है। यह भी अपनी तरह का पहला मामला है, जब बिना आधिकारिक घोषणा के ही दोनों पार्टियां अलग-अलग हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत सिरे नहीं चढ़ने और भाजपा के सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले के चलते गठबंधन टूटा है।
जनता के रहेंगे आभारी : दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुश्किल और संघर्ष के दौर में जनता ने हम पर जो भरोसा लगातार जताया है और जो साथ हमेशा दिया है, उसके लिए वे सदैव जनता के आभारी रहेंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाया कि जननायक चौधरी देवीलाल के कदमों पर चलते हुए वे हरियाणा और हरियाणा के लोगों के हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके द्वारा हरियाणा के लोगों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
रणनीति का खुलासा आज
वहीं जजपा से जुड़े नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनावों में जजपा बिना सीट के भी भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का तैयार थी। जजपा ने भाजपा के सामने प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 5100 रुपये करने की मांग रखी थी। यह मांग नहीं मानी गई। बहरहाल, अब आज हिसार में जजपा की रैली में पार्टी द्वारा अपने पत्ते खोले जाएंगे। इसी रैली में जजपा सुप्रीमो डॉ़ अजय सिंह चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे।
हरियाणा में गठबंधन सरकारों ने कभी पूरा नहीं किया कार्यकाल, ये रही खास वजह
जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि नई दिल्ली में हुई बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने तमाम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि जजपा बैठक में हुई चर्चा की जानकारी बुधवार को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर होने वाली हिसार लोकसभा की नवसंकल्प रैली में दी जाएगी। सरदार निशान सिंह ने नायब सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं भी दी।
मनोहर लाल नहीं तोड़ पाए हुड्डा का रिकार्ड, भूपेंद्र हुड्डा रहे थे लगातार 9 साल 235 दिन मुख्यमंत्री
वहीं दूसरी ओर, पूर्व उपमुख्यमंत्री और जजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने जनता के सहयोग और साथ के लिए प्रत्येक हरियाणावासी का आभार प्रकट किया है। सोशल मीडिया पर संदेश में दुष्यंत चौटाला ने कहा, प्रदेश की जनता ने उन्हें हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया, जो उनका सौभाग्य था।
हरियाणा के हित और जनता के कार्यों के लिए जनता का समर्थन और सहयोग उनके लिए हमेशा ऊर्जादायक रहा है। दुष्यंत ने कहा कि सीमित समय और सीमित संख्या के साथ हमने दिन-रात हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए लगाए हैं और हरियाणा के हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के काम सरकार में करवाएं हैं।
हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मिल सकता है मौका, पूर्व मंत्रियों के चेहरों पर शिकन
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।